फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मृत बच्चे को सूंड से घसीटकर ले जाती दिखी हथिनी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Sat, 23 Nov 2024 12:44 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी वायरल हो रहा है जिसमें एक हथिनी अपने मृत बच्चे के शव को सूंड से घसीटते हुए ले जा रही है। यह वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो गया है।
विज्ञापन
अपने बच्चे को ले जाती हुई हाथी - फोटो : X/@ParveenKaswan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सभी को भावुक कर दिया है। इस वीडियो में एक हथिनी अपने मृत बच्चे के शव को सूंड से घसीटते हुए ले जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हथिनी शोक में डूबी हुई है, उसका चेहरा देखकर ऐसा लगता है कि वह अपने बच्चे के मरने का कारण नहीं समझ पा रही है। उसकी आंखों में मातृत्व का दर्द साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो गया है। लोग इस हथिनी के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं और प्रकृति के इस करुण दृश्य को देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं।

विज्ञापन

 

क्या है पूरा मामला?
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी (IFS) परवीन कासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि यह वीडियो एडीएफओ जयंत मंडल ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हथिनी अपने मृत बच्चे को खोने का गम झेल रही है। वह बार-बार बच्चे को सूंड से छूकर देख रही है और उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। हालांकि सुढ़ से थोड़ी देर तक छूने के बाद वो मृत बच्चे को घसीटकर ले जाने लगती है।

आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'हथिनी अपने बच्चे के मौत का कारण जानने में असमर्थ है, वो अपने मृत बच्चे को ऐसे ही कुछ समय तक घसीटती है। यह दर्शाता है कि जानवर भी हम इंसानों के जैसे भावनात्मक होते हैं'।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Stag Beetle: दो इंच का यह कीड़ा आपको बना सकता है करोड़पति, कीमत इतनी की एक के बदले मिल सकते हैं 20 आईफोन

लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि 'मां हमेशा मां ही होती है, वो चाहें इंसानों की हो या जानवर की'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि- 'इस वीडियो ने यह बताया है कि जानवर भी गहरे शोक और दुख से गुजरते हैं।' इस वीडियो को अब तक 1.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही इस वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें