विशालकाय और शक्तिशाली जानवरों में हाथी शामिल है। यह जानवर जितने शांत स्वभाव का है, वह उतने ही तेज दिमाग और गुस्सैल स्वभाव के भी होते हैं। कभी-कभी लोगों को हाथी से प्यार जताना भारी पड़ जाता है, क्योंकि हम उनके स्वभाव से अनजान होते हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की हाथी को कुछ खिलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा होता है कि लोगों की सांसे थम जाती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जंगल में एक हाथी धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ रहा है। उसके आगे चल रही एक विदेश लड़की अपने हाथ में केले का एक पूरा डंठल ली हुई है और दूसरे हाथ में एक केला लेकर उसे खिलाने की कोशिश कर रही है।
वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि लड़की केला खिलाने के लिए हाथी को आगे बुला रही है। लड़की का वीडियो कोई मोबाइल कैमरे में शूट कर रहा है। हाथी को केला दिखाकर लड़की उसे आगे बुलाने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन लड़की की इस हरकत से हाथी क्रोधित हो रहा था।
केला खाने के लिए हाथी आगे बढ़ रहा था, लेकिन लड़की केला खाने को दे नहीं रही थी। इस पर हाथी क्रोधित हो जाता है और अपनी सूड़ से लड़की पर हमला कर देता है। वीडियो देखकर लगता है कि लकड़ी थोड़ी दूर जाकर गिरती है और उसे चोटें भी आई होंगी। 14 सेकेंड के इस वीडियो को देखकर लोगों की सांसे थम गईं।
Time Traveller: टाइम ट्रवैलर का खौफनाक दावा, धरती पर जल्द आने वाली है तबाही, जाएंगी हजारों जानें
Optical Illusion: इस तस्वीर में 9 के बीच छिपा है 6, सिर्फ बाज जैसी नजर वाले ही पांच सेकेंड में ढूंढ सकते हैं
आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, "आप एक हाथी को मूर्ख नहीं बना सकते, भले ही वह पालतू हो। कैद में रहने वाले सबसे बुद्धिमान जानवरों में से हाथी एक हैं।