फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी ने दिखाया ऐसा दम, वीडियो देख लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Wed, 08 Jul 2026 12:55 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पार्क के ओपन जिम में जो एक्सरसाइज कि है, उसे देख अच्छे-अच्छे Gen-G के भी पसीने छूट जाएं। 
विज्ञापन
पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी की एक्सरसाइज - फोटो : @sarpame
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Elderly Woman Difficult Exercise In Park Open Gym: फिट रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती। नियमित व्यायाम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के दम पर किसी भी उम्र में शरीर को सक्रिय और मजबूत रखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्क के ओपन जिम में ऐसी मुश्किल एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं, जिसे देख अच्छे-अच्छे युवाओं के भी पसीने छूट जाएं। 

विज्ञापन


Viral Video: अमेरिका में एक नाई की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला हरे रंग की साड़ी पहने पार्क में लगे क्रॉस-ट्रेनर जैसे जिम इक्विपमेंट पर चढ़ कर अपने दोनों हाथों और पैरों की मदद से उस पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। यह एक्सरसाइज देखने में इतनी मुश्किल लगती है कि, आमतौर पर युवा लोग भी इसे करने से पहले सोचेंगे, लेकिन आंटी बिना किसी डर के इसे आसानी से कर दिखाती हैं। इस उम्र में इस तरह से चढ़कर एक्सरसाइज करना, हर किसी के बस की बात नहीं है। हालांकि कई लोगों ने उनकी फिटनेस के साथ-साथ सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। 

 

 

बता दें कि, पार्क में बने ओपन जिम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यहां वॉकर, एयर वॉकर, क्रॉस ट्रेनर, ट्विस्टर, लेग प्रेस, रोइंग मशीन, पुल-अप बार जैसी कई फिटनेस मशीनें होती हैं, जिनसे शरीर के अलग-अलग हिस्सों की एक्सरसाइज की जा सकती है।

 

 

क्रॉस ट्रेनर पर मुश्किल एक्सरसाइज करती बुजुर्ग महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- बिना निगरानी के यह कितना खतरनाक है! अगर कुछ हो जाता है तो जिम्मेदारी कौन लेगा? बीबीएमपी को पार्कों में प्रत्येक आउटडोर जिम उपकरण के बगल में बोर्ड पर स्पष्ट उपयोग दिशानिर्देश और सुरक्षा निर्देश लगाने चाहिए।

 

Viral Video: इंसानियत की मिसाल बनीं स्कूल वार्डन, बीमार छात्रा को पीठ पर उठाकर 6 किमी चली पैदल


पार्क में बने ओपन जिम का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यहां वॉकर, एयर वॉकर, क्रॉस ट्रेनर, ट्विस्टर, लेग प्रेस, रोइंग मशीन, पुल-अप बार जैसी कई फिटनेस मशीनें होती हैं, जिनसे शरीर के अलग-अलग हिस्सों की एक्सरसाइज की जा सकती है। किसी भी मशीन का इस्तेमाल सही तरीके से और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए, ताकि चोट लगने का खतरा कम रहे।

 

बुजुर्ग महिला के वीडियो को अबतक 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। वहीं कई लोग इसे देख अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- आंटी को सरकार के इंतजामों पर पूरा भरोसा है। दूसरे शख्स ने लिखा- निगरानी की बात हो रही है, पर आंटी तो खुद 335 साल की उम्र की लगती हैं, उन पर निगरानी कौन रखेगा, भगवान ही जाने। 

विज्ञापन

Viral Video: 116 साल की उम्र में भी अटूट आस्था, 3550 सीढ़ियां चढ़ बुजुर्ग महिला ने किए बालाजी धाम के दर्शन

Viral Video: प्रभु देवा के मुकाबला गाने पर ओडिशा की टीचर का जबरदस्त एनर्जेटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें