फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जब जिंदगी से हारने लगी थी महिला, बुजुर्ग गार्ड ने बिना कुछ कहे सिखा दिया बड़ा सबक

Mon, 10 Aug 2026 12:21 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उम्रदराज गार्ड को पूरी लगन से ड्यूटी करते देखा गया। नीलप्रिया ने बताया कि खराब दिन के बीच इस बुजुर्ग को मेहनत करते देखकर उन्हें भी हिम्मत मिली। वीडियो अब लोगों को मेहनत, जिम्मेदारी और जिंदगी से जुड़ा सबक दे रहा है।
 
विज्ञापन
ड्यूटी पर खड़े मिले अंकल - फोटो : इंस्टाग्राम@ nilpriyavlogs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी-कभी जिंदगी में कोई बड़ा भाषण नहीं, बस एक छोटा सा दृश्य ही इंसान को बहुत कुछ समझा देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक उम्रदराज गार्ड को पूरी लगन से अपनी ड्यूटी करते देखा जा सकता है। वीडियो देखने वाली नीलप्रिया ने बताया कि उनका दिन खराब चल रहा था, लेकिन इस बुजुर्ग को काम करते देखकर उन्हें खुद हिम्मत मिली।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में अंकल हाथ में रजिस्टर या फाइल लिए धीरे-धीरे चलते नजर आते हैं। उम्र का असर उनके कदमों और झुकी हुई कमर पर साफ दिखाई देता है, लेकिन काम के लिए उनकी जिम्मेदारी में कोई कमी नजर नहीं आती। वह अपनी ड्यूटी में लगे हुए हैं और किसी तरह की जल्दबाजी के बजाय पूरे धैर्य से अपना काम करते दिखते हैं।




परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी
संभावना जताई जा रही है कि गार्ड के तौर पर उनकी जिम्मेदारी लोगों पर नजर रखना और नए लोगों की रजिस्टर में एंट्री करना रही होगी। वीडियो में वह इसी तरह अपना फर्ज निभाते दिखाई देते हैं। हालांकि, उनके काम की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। नीलप्रिया ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो से शेयर किया। उन्होंने बताया कि उस दिन उनका मूड ठीक नहीं था। लेकिन अंकल को इस उम्र में भी बिना शिकायत काम करते देखकर उन्हें एहसास हुआ कि मुश्किलें उम्र देखकर नहीं आतीं और इंसान को परिस्थितियों के सामने हार नहीं माननी चाहिए।
विज्ञापन


अंकल ने नहीं की शिकायत
वीडियो के साथ नीलप्रिया ने लिखा कि उन्होंने अंकल को पूरी लगन से काम करते देखा। उनके मुताबिक वहां न कोई शिकायत थी और न कोई बहाना, बस जिम्मेदारी और मेहनत थी। उन्होंने इसे इस बात की मिसाल बताया कि लगन की कोई रिटायरमेंट उम्र नहीं होती। साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा कि हाल में किसी की मेहनत ने उन्हें जिंदगी का कौन सा सबक सिखाया है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे अलग-अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर इस उम्र में भी अंकल को काम क्यों करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने बच्चों और परिवारों पर सवाल उठाए कि क्या वे इस उम्र में अपने माता-पिता से काम करवाते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उस एजेंसी की भी चर्चा की जिसने इस उम्र में भी अंकल पर भरोसा किया और उन्हें काम दिया। इसके अलावा कई यूजर्स ने यह भी माना कि उनकी अपनी जरूरत या मजबूरी हो सकती है, जिसके चलते वह काम कर रहे हों।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें