बुजुर्ग को नदी में खींचकर ले गया मगरमच्छ और फिर...
- फोटो : AI
ओडिशा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जाजपुर जिले में मगरमच्छ के बुजुर्ग पर हमले की दर्दनाक घटना घटी है। जिले के पानिकोइली थाना इलाके के बरेई गांव के पास खरस्रोता नदी में बुजुर्ग को मगरमच्छ खींच ले गया। घटना के करीब 24 घंटे बाद शनिवार को शव नदी के किनारे मिला। मृतक की पहचान बरेई गांव के रहने वाले गजेंद्र माझी के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों को डर है कि नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी लोगों के लिए खतरा साबित हो सकती है, क्योंकि लोग रोजमर्रा के कामों के लिए नदी के किनारे जाते हैं।
बताया जा रहा है कि गजेंद्र माझी खरस्रोता नदी के पास गए थे। तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और पानी में खींच लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग की तलाश शुरू की।
अग्निशमन विभाग ने चलाया तलाशी अभियान
अग्निशमन विभाग की टीम ने नदी में बुजुर्ग की तलाशी शुरू की। टीम ने पूरे दिन खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। फिर अगले दिन सुबह तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान साहापुर पुल के पास नदी के किनारे गजेंद्र माझी का बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पानिकोइली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दिल्ली में कहां जलेगा सबसे बड़ा रावण, बनाने में खर्च हुए हैं 55 लाख रुपये, ऊंचाई देखकर लोग हैरान
पहले घट चुकी है ऐसी घटना
खरस्रोता नदी में एक महीने में दूसरी इस तरह की घटना घटी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से नदी के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों में उन स्थानों को लेकर खौफ है, जहां लोग हर दिन के कामों के लिए नदी के किनारे जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है।
मिट्टी के चूल्हे में छिपा था कोबरा का पूरा परिवार, करछी चलाते ही मचा हड़कंप, वीडियो देखकर कांपे लोग
महानदी में युवक को खींच ले गया मगरमच्छ
ओडिशा के बौद्ध जिले में महानदी में युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। मगरमच्छ ने हमला कर युवक को जबड़ों में दबोच लिया और लड़के की चीख सुनकर उसका भाई और रिश्तेदार नदी में कूद गए और कड़ी मशक्कत के बाद उसे मगरमच्छ से छुड़ाया।