फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: 2700 पुरानी कब्र में मिली मुकुट पहनी महिला की लाश, वैज्ञानिकों ने बताया चौंकाने वाला सच

Mon, 08 Dec 2025 05:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Zara Hatke: ग्रीस में पुरातत्वविदों ने एक अपदस्थ कुलीन महिला की कब्र खोजी है, जिसे उन्होंने 'उल्टे मुकुट वाली महिला' नाम दिया है। महिला के सिर पर कांस्य का बना एक मुकुट उल्टा रखा गया था, जो संभवतः उसकी सत्ता के समाप्त होने का प्रतीक था।
विज्ञापन
2700 पुरानी कब्र में मिली मुकुट पहनी महिला की लाश, वैज्ञानिकों ने बताया चौंकाने वाला सच - फोटो : Greek Ministry of Culture
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Zara Hatke: रहस्यों से दुनिया का इतिहास भरा हुआ है। कभी-कभी जमीन के नीचे दबी सभ्यताएं वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देती हैं। अब इस बीच पुरातत्वविदों ने एक खोज की है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। जमीन की खुदाई में ऐतिहासिक खोज हुई है। पुरातत्वविदों ने ग्रीस में  एक महिला का 2,700 साल पुराना कंकाल खोजा है, जिसके सिर पर एक विचित्र उल्टा मुकुट रखा गया था। कब्र से कई और चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। इसके पता चलता है कि महिला का संबंध किसी राजसी परिवार से रहा होगा। एक सौर पार्क के निर्माण की योजना तैयार करने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने किसी भी कलाकृति को बचाने के लिए जांच और खुदाई शुरू करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरातत्वविदों ने निष्कर्षों निकाला है, जिसके बाद जानकारी सामने आई है कि इस जगह पर मौजूद अन्य कब्रें पुरातन युग की हैं, जो 7वीं शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास की हैं। खोजे कंकाल को 'उल्टे राजसी मुकुट के साथ दफन महिला' नाम दिया गया है। महिला की जब मौत हुई, तब वो 20 से 30 वर्ष की आयु की थी। ग्रीक संस्कृति मंत्रालय और ग्रीस के पुरातत्वविदों ने एक साथ मिलकर इस स्थान की खुदाई की। उनका उद्देश्य कलाकृतियों के पीछे के अर्थ को उजागर करने के साथ ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना भी था। 

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के एक प्रवक्ता ने इस खोज को लेकर बताया है कि महिला के सिर पर उसकी श्रेष्ठता और पद की निशानी के तौर पर प्रभावशाली कांस्य से बना पट्टादार राजसी मुकुट औपचारिक तौर पर रखा था। मुकुट के केंद्र मेंएक बड़ी सूर्य के रूप में बनी आकृति थी। 
विज्ञापन


Five Powerful Nag: कौन हैं 5 सबसे शक्तिशाली नाग? जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें

प्रवक्ता ने आगे कहा कि महिला के कंकाल के सिर पर मिले मुकुट पर शाही शक्ति और अधिकार का प्रतीक सामने की ओर मुख किए शेर और शेरनी के जोड़े का अलंकरण है। मुकुट में 7वीं शताब्दी ईसा पूर्व की शक्ति और अधिकार के प्रतीक चिन्ह हैं। हालांकि, इसे उसके सिर पर उल्टा रखा गया था। इसके कारण इस खोज में एक रहस्यमय मोड़ आ गया है। 

Accident Video: सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर से तेज रफ्तार में उड़ी मर्सिडीज कार, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो

पुरातत्वविदों का अनुमान है कि मुकुट का उल्टा रखा जाना किसी शासक के पतन का प्रतीक हो सकता है। इसका मतलब है कि महिला ने उस दौरान अपनी सत्ता की स्थिति खो दी होगी। कब्र में महिला के आस-पास के क्षेत्र में कई विलासितापूर्ण चीजे मिली हैं। इनमें तांबे की बालियां, हड्डी और हाथी दांत के मनके, ताबीज और कांस्य की कई वस्तुएं शामिल हैं। 

Viral: पहली बार अक्षरधाम पहुंचे युवक को अंकल ने मीठी बातों में फंसाया, 1.8 लाख का सामान साफ फिर...

पुरातत्वविदों का अनुमान है कि महिला को दफनाने की स्थिति और तरीका को देखकर 7वीं शताब्दी ईसा पूर्व के मध्य की बदलती सामाजिक स्थितियों का पता चलता है। उस दौरान वंशानुगत राजतंत्र की लोकप्रियता में कमी आ रही थी और कुलीन अभिजात वर्ग चलन में आ रहा था। महिला के कब्र में रखी चीजों से पता चलता है कि उसका सामाजिक दर्जा बहुत ऊंचा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें