क्या धरती भी लेती है सांस? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
- फोटो : X/@wonderofscience
Viral Video: धरती पर प्रकृति के कई अद्भुत रूप देखने को मिलते हैं। कभी-कभी प्रकृति के ऐसे रूप देखने को मिलते हैं। यह बेहद हैरान करने वाले होते हैं। अब इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है। वीडियो को देखकर किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, क्योंकि वीडियो में कुछ ऐसा नजारा ही दिख रहा है। दरअसल, इसमें धरती को सांस लेते हुए देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल होता है। यह वीडियो भी कुछ इसी तरह का है। अगर कहा जाएगा कि धरती भी इंसानों की तरह सांस लेती है, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। हालांकि, वायरल वीडियो को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
वायरल वीडियो में एक जगंल दिख रहा है। इसमें पेड़-पौधे लगे दिख रहे हैं। अचानक नजर आता है कि तेज हवा चलने लगती है और ऐसा लगता है कि धरती सांसें ले रही है। लगातार धरती ऊपर नीचे हो रही है। वीडियो को देखकर लगता है कि धरती सांस ले और छोड़ रही है। David Nungent-Malone ने इस वीडियो को बनाया है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @wonderofscience नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसमें बताया गया है कि यह हैरान करने वाला नजारा एक जंगल का है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल है कि क्या धरती सांस लेती है। बता दें कि यह एक पुराना वीडियो है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
Solar Eclipse: कब लगेगा सदी का दूसरा 'सबसे लंबा' पूर्ण सूर्य ग्रहण? जानें आने वाले 10 सूर्य ग्रहण की तारीखें
Area 51 Alien: यहां पर एलियंस को छिपाकर रखा है अमेरिका, सीआईए एजेंट के खुलासे से हैरान हो गई थी दुनिया, क्या है एरिया-51 का रहस्य
वीडियो में दिख रहा है कि धरती ऊपर और नीचे हो रही है, जिसका कारण सांस लेना नहीं है। तेज हवाओं के कारण के पेड़ों की उथली और ऊपर की ओर मौजूद जड़ें तक हिल रही हैं। यह वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि धरती सांस ले रही हो। धरती पानी के साथ भीग रही है। पेड़ों की जड़ें मिट्टी के साथ खिंचती हैं और यह पेड़ों के उखड़ने के पहले की प्रक्रिया होती है।