Mysterious Facts: रहस्यों से दुनिया भरी हुई है। धरती पर प्रकृति और इंसानों द्वारा बनाई गई कई अजीबोगरीब और अद्भुत घटनाएं हुई हैं। विज्ञान ने कई रहस्यों को सुलझा लिया है, लेकिन अभी भी कुछ अनसुलझी हैं। यह रहस्यमयी घटनाएं लोगों को हैरान करती हैं और सोचने पर मजबूर करती हैं। इन रहस्यों में रूस में बने गहरे गड्ढे, कैमरून की झील से निकलने वाली हरीली गैस, प्राचीन स्टोनहेंज और तुर्कमेनिस्तान का 'नर्क का द्वार' जैसी जगहें शामिल हैं। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसे ही अनसुलझे रहस्यों के बारे में बताएंगे।
न्योस झील
अफ्रीकी देश कैमरून की न्योस झील में 1986 में एक भीषण त्रासदी हुई थी। इससे अचानक लाखों टन कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकली थी। इसके कारण झील के पास आस-पास रहने वाले करीब 1,760 लोगों और 3,500 जानवरों की जान चली गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह जहरीली गैस झील के तल में जमा थी और किसी प्राकृतिक घटना की वजह से अचानक बाहर आ गई थी। यह रहस्यमयी घटना अभी भी अनसुलझी हुई है।