फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Facts: धरती के सबसे बड़े रहस्य, नर्क का द्वार और जानलेवा झील, ये घटनाएं विज्ञान को देती हैं चुनौती

Wed, 05 Nov 2025 03:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Facts: रहस्यों से दुनिया भरी हुई है। धरती पर प्रकृति और इंसानों द्वारा बनाई गई कई अजीबोगरीब और अद्भुत घटनाएं हुई हैं। विज्ञान ने कई रहस्यों को सुलझा लिया है, लेकिन अभी भी कुछ अनसुलझी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
धरती के सबसे बड़े रहस्य - फोटो : Adobe Stock
Mysterious Facts: रहस्यों से दुनिया भरी हुई है। धरती पर प्रकृति और इंसानों द्वारा बनाई गई कई अजीबोगरीब और अद्भुत घटनाएं हुई हैं। विज्ञान ने कई रहस्यों को सुलझा लिया है, लेकिन अभी भी कुछ अनसुलझी हैं। यह रहस्यमयी घटनाएं लोगों को हैरान करती हैं और सोचने पर मजबूर करती हैं। इन रहस्यों में रूस में बने गहरे गड्ढे, कैमरून की झील से निकलने वाली हरीली गैस, प्राचीन स्टोनहेंज और तुर्कमेनिस्तान का 'नर्क का द्वार' जैसी जगहें शामिल हैं। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसे ही अनसुलझे रहस्यों के बारे में बताएंगे।

न्योस झील 

अफ्रीकी देश कैमरून की न्योस झील में 1986 में एक भीषण त्रासदी हुई थी। इससे अचानक लाखों टन कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकली थी। इसके कारण झील के पास आस-पास रहने वाले करीब 1,760 लोगों और 3,500 जानवरों की जान चली गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह जहरीली गैस झील के तल में जमा थी और किसी प्राकृतिक घटना की वजह से अचानक बाहर आ गई थी। यह रहस्यमयी घटना अभी भी अनसुलझी हुई है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
धरती के सबसे बड़े रहस्य - फोटो : Adobe Stock
कोला सुपर डीप बोरहोल 

रूसी वैज्ञानिकों ने साल 1970 में धरती की गहराई का पता लगाने के लिए खुदाई कर शुरू की। वह 12 साल की कड़ी मेहनत के बाद सिर्फ 12 किलोमीटर तक गड्ढा खोद पाए। लेकिन वहां का तापमान 180 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे मशीनें पिघलने लगीं और खुदाई बंद करनी पड़ी। इस गड्ढे से निकली अजीब आवाजें और इसकी गहराई अभी एक रहस्य हैं। इसे 'कोला सुपर डीप बोरहोल' कहा जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
धरती के सबसे बड़े रहस्य - फोटो : Adobe Stock
जर्मन स्टोनहेंज 

वैज्ञानिकों ने जर्मनी में 4,900 साल पुरानी एक गोलाकार संरचना की खोज की है। इसे जर्मन स्टोनहेंज कहा जाता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह दुनिया की सबसे पुरानी सौर वेधशाला (Solar Observatory) हो सकती है। लेकिन प्राचीन संरचना का निर्माण किसने किया और क्यों बनाया, यह आज भी विज्ञान और इतिहास के लिए रहस्य है। 

Viral Video: अकेला देख भैंसे का शिकार करने की फिराक में था बाघ, तभी पीछे से आया भैंसों का झुंड फिर जो हुआ...

4 of 5
धरती के सबसे बड़े रहस्य - फोटो : Adobe Stock
रहस्यमयी अंतरिक्ष यात्री फोटो 

इंग्लैंड में साल 1964 में एक अजीबोगरीब तस्वीर कैमरे में कैद की गई थी। इसमें एक छोटी बच्ची नजर आ रही थी। इसके पीछे एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) जैसी आकृति दिख रही थी, जिसे देखकर लोग चौंक गए थे। इस तस्वीर वाली जगह पर कोई अंतरिक्ष यात्री मौजूद नहीं था। इस रहस्यमयी फोटो के पीछे का रहस्य आज भी अनसुलझा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धरती के सबसे बड़े रहस्य - फोटो : Adobe Stock
नर्क का द्वार

तुर्कमेनिस्तान के रेगिस्तान में एक विशाल गड्ढा है, जिसमें आग धधकती रहती है। इसके नर्क का द्वार कहा जाता है। इसमें साल 1971 से लगातार आग निकल रही है। बताया जाता है कि यह मीथेन गैस के कारण जल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें