फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सुबह हारमोनियम बजाकर करती है कमाई, रात में होती है पढ़ाई, जानें 13 साल की 'सोनी' का संघर्ष

Thu, 30 Oct 2025 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में सोनी बड़ी ही सादगी से अपनी कहानी बताती है। वो कहती है कि वह हर दिन दादर से राम मंदिर स्टेशन तक लोकल ट्रेन में हारमोनियम बजाती है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उसका ये सिलसिला चलता है और रविवार को तो वो सुबह 7 बजे से ही निकल पड़ती है।
विज्ञापन
लड़की का संघर्ष देख लोगों ने की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम @artsy.cactuss
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार सोशल मीडिया पर कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जो दिल को सीधा छू जाता है। कुछ पल के लिए नहीं, बल्कि ऐसा लगता है जैसे वो कहानी दिल में उतर गई हो। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो मुंबई की एक 13 साल की बच्ची सोनी का है, जो लोकल ट्रेन में हारमोनियम बजाते हुए गाना गाती नजर आती है। एक यात्री ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर डालते हुए लिखा, “इतनी छोटी फिर भी इतनी मजबूत।” वीडियो वायरल हो गया और लोग उसकी तारीफों के पुल बांधने लगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में सोनी बड़ी ही सादगी से अपनी कहानी बताती है। वो कहती है कि वह हर दिन दादर से राम मंदिर स्टेशन तक लोकल ट्रेन में हारमोनियम बजाती है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उसका ये सिलसिला चलता है और रविवार को तो वो सुबह 7 बजे से ही निकल पड़ती है। वो जो भी पैसा कमाती है, उससे अपने घर का खर्च चलाने में परिवार की मदद करती है। सोनी बताती है कि वो स्कूल भी जाती है, घर लौटकर खाना बनाती है और फिर रात को पढ़ाई करती है। मतलब इतनी छोटी उम्र में भी जिंदगी को जितनी समझदारी से वो संभाल रही है, वो वाकई कमाल की बात है।




आवाज सुनकर लोग हुए मुरीद
उसकी आवाज में एक अजीब सा जादू है। जैसे हर सुर के पीछे कोई कहानी छिपी हो। लोग कहते हैं, जब वो गाती है तो ऐसा लगता है जैसे अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को सुरों में पिरो रही हो। किसी ने कमेंट किया, “वो सिर्फ गाती नहीं। अपनी कहानी सुनाती है। हिम्मत और आत्मा की आवाज है उसमें।” एक और यूजर ने लिखा, “मैंने उसे कई बार वीकेंड पर देखा है, उसकी आवाज में जादू है।” कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि उसकी मुस्कान ही उसके जज्बे की पहचान है। किसी ने लिखा,“या तो वो बहुत मजबूत है या उसने जिंदगी को पूरी तरह अपना लिया है।” सच कहें तो ये बच्ची सिर्फ गाना नहीं गा रही, वो हर दिन अपने हौसले का संगीत बजा रही है।
विज्ञापन


सोनी को लोगों ने बनाया इंस्पिरेशन
सोनी को देखकर लगता है कि मुश्किलें चाहे जितनी भी हों अगर इरादा मजबूत हो तो जिंदगी की ट्रेन कभी नहीं रुकती। वो छोटी सी लड़की, हारमोनियम की धुनों में उम्मीद का सुर छेड़ती है। सुबह से दोपहर तक म्यूजिक से अपनी दुनिया चलाती है और शाम को वही म्यूजिक शायद किसी और की जिंदगी में रोशनी बन जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें