बाज और सांप दोनों ही जानवरों की दुनिया के शातिर और ताकतवर शिकारी माने जाते हैं। जंगल में अक्सर इन दोनों के बीच ऐसी टक्कर देखने को मिलती है, जिसे देखने के लिए लोग काफी इंतजार करते हैं। कहीं बाज अपनी तेज रफ्तार से सांप को उठा ले जाता है तो कभी सांप अपनी चालाकी और ताकत से बाज को पछाड़ देता है। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में कैमरे में कैद हुआ है और सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसी ही एक खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक तेज रफ्तार से आती बाज की झलक से होती है, जो आसमान से नीचे गिरते हुए एक सांप पर झपटता है। बाज के नुकीले पंजे सांप को पकड़ लेते हैं और ऐसा लगता है कि उसने अपना शिकार अच्छे से पकड़ लिया है। लेकिन असली कहानी यहीं से शुरू होती है। बाज सांप को नीचे लाकर उसे खाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी स्थिति पूरी तरह से पलट जाती है।
सांप पलट देता है बाज का सारा खेल
सांप खुद को छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगा देता है और धीरे-धीरे बाज के शरीर से लिपटने लगता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांप कितनी रणनीति और धैर्य के साथ बाज को जकड़ता चला जाता है। उसकी पकड़ इतनी सख्त हो जाती है कि बाज चाहकर भी खुद को छुड़ा नहीं पाता।
बाज खुद को लगातार करता है खुद को छुड़ाने की कोशिश
बाज लगातार अपने पंजों और चोंच से सांप को मारता है, लेकिन सांप की पकड़ ढीली नहीं पड़ती। जैसे-जैसे समय गुजरता है। बाज की ताकत कमजोर पड़ने लगती है और वह पूरी तरह से जकड़ में आ जाता है। हालांकि, आखिरकार बाज की सारी कोशिशें बेकार जाती हैं और वह दम तोड़ देता है। जो बाज शिकार की नीयत से आया था, वह खुद शिकार बनकर अपनी जान गंवा देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 29.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लोगों के कमेंट्स भी वीडियो जितने ही दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, “कभी किसी को कमजोर समझकर उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “ये वीडियो दिखाता है कि कोई भी जंग अंतिम मोड़ तक तय नहीं होती।”