कोझिकोड बीच पर चीलों को खाना खिलाते शख्स का वायरल वीडियो
- फोटो : @Sahadon_stories
Eagle Man Of Calicut Viral Video: कई लोग पक्षियों से बेहद प्यार करते हैं और उनकी देखभाल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेते हैं। सोशल मीडिया पर केरल के मालाबार तट पर स्थित कोझिकोड बीच से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स पिछले 30 वर्षों से हर दिन चीलों को खाना खिला रहा है। चील एक शक्तिशाली शिकारी पक्षी होते हैं। आमतौर पर इंसान चीलों से दूरी बनाकर रहते हैं। लेकिन चीलों के प्रति उसका यह समर्पण और प्यार इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।