फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dust Devil On Mars: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी शैतान, नासा के रोवर ने रिकॉर्ड किया हैरान करने वाला वीडियो

Mon, 02 Oct 2023 06:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर आए धूल भरे बवंडर का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को के पर्सीवरेंस रोवर ने रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन
Dust Devil On Mars - फोटो : NASA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dust Devil On Mars: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर आए धूल भरे बवंडर का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को पर्सीवरेंस रोवर ने रिकॉर्ड किया है। 21 फ्रेमों की मदद से इस चार सेकेंड के वीडियो को बनाया गया है। नासा के रोवर ने दो किलोमीटर लंबे और 200 फीट चौड़े बवंडर को रिकॉर्ड किया है। जेजेरो क्रेटर के पश्चिमी रिम के पार चला गया। वैज्ञानिकों ने इस बवंडर को 'धूल का शैतान' नाम दिया है। इसकी स्पीड को दिखाने के लिए वीडियो को 20 गुना तक तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन

बोल्डर कोलोराडो में स्पेस साइंस इंस्टीट्यूट के एक ग्रह वैज्ञानिक और सदस्य मार्क लेमन का कहना है कि हम डस्ट डेविल के टॉप को नहीं देखते हैं, लेकिन उसकी छाया से हमें उसकी ऊंचाई का अंदाजा लग जाता है। लेमन ने कहा कि अंदाजा लगाएं, तो यह धूल का बवंडर करीब दो किमी लंबा था। 

उन्होंने बताया कि मंगल ग्रह पर ऐसे बवंडर या फिर डस्ट डेविल आम है। यहां का हल्का वातावरण, जमीन और हवा के बीच के तापमान का अंतर इस तरह के तूफानों के लिए स्थिति बनाता है। यह तूफान पृथ्वी के बवंडरों की तुलना में छोटे और बेहद कमजोर होते हैं। हालांकि यह ग्रह के चारों तरफ धूल का तूफान ला सकते हैं।
विज्ञापन


वैज्ञानिक मंगल ग्रह के मौसम और जलवायु को समझने के लिए अक्सर शोध करते हैं। पर्सिवरेंस की टीम ने इस तूफान की दूरी, गति और आकार को वीडियो के डेटा के इस्तेमाल से मापा। इससे उन्हें पता चला कि रोवर से करीब 4 किलोमीटर दूर, 'थोरोफेयर रिज' नामक एक स्थान पर यह बवंडर था। यह 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। वैज्ञानिकों ने तूफान की छाया से इसकी ऊंचाई का भी अनुमान लगाया।

Saturn Ring Mystery: शनि ग्रह के छल्लों का कैसे हुआ निर्माण? नासा ने रहस्य से उठाया पर्दा, चांद से है संबंध


Dinosaurs: ज्वालामुखी और क्षुद्रग्रह से नहीं मरे थे डायनासोर? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

धरती पर जब गर्म हवा ऊपर उठती है और ठंडी के हवा के साथ मिलती है, तो धूल का तूफान उठ सकता है। मंगल के उत्तरी गोलार्ध में वसंत और गर्मियों के महीनों के दौरान यह तूफान अधिक आते हैं। इसी स्थान नासा का पर्सिवरेंस रोवर मौजूद है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें