शादी-ब्याह अब केवल रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि ये अब अजीबो-गरीब प्रदर्शनों का मंच बनते जा रहे हैं। कभी स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को अजीब से गिफ्ट दिए जाते हैं तो कभी बारात में अटपटे स्टंट दिखाए जाते हैं। अब तो नॉर्मल तरीके से शादी होना जैसे कम हो गया है। चाहे शादी बड़े पैमाने पर हो या सीमित बजट में। हर जगह कुछ ऐसा ज़रूर हो रहा है जो देखने वालों को हैरान कर दे। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग यही पूछ रहे हैं, “क्या वाकई इसकी जरूरत थी?” वीडियो में स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन के पास एक तगड़ा सा आदमी पहुंचता है, जिसने काली बनियान और जींस पहन रखी होती है। वह शख्स कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं। वह अपने सिर से नारियल फोड़ता है और उससे निकला पानी दो गिलासों में भरकर कपल को दे देता है।
स्टंट से दुल्हन की सांसें फूली
इस हैरतअंगेज स्टंट के दौरान दुल्हन की प्रतिक्रिया लोगों का ध्यान खींच लेती है। वह बेहद असहज और घबराई हुई नजर आती है। जैसे उसकी सांसें थम गई हों। दूसरी ओर वह हट्टा-कट्टा व्यक्ति पूरे जोश में स्टंट को अंजाम देता रहता है। जैसे ही गिलास तैयार होते हैं, दूल्हा तो तुरंत एक गिलास पकड़ लेता है, लेकिन दुल्हन झिझकते हुए और थोड़ी हिचकिचाहट के साथ गिलास थामती है।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लोगों ने इस वीडियो को देखकर दुल्हन के हावभाव को खास तौर पर नोटिस किया है और इसी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने सवाल किया, “शादी जैसे मौके पर ऐसे नाटक करने की आखिर क्या जरूरत है? दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “उम्मीद करता हूं कि दुल्हन का पति सही-सलामत होगा।” एक और यूजर ने लिखा, “दुल्हन डरी हुई लग रही है। वैसे भी औरतों में झगड़े और ऐसे माहौल का डर होता है। मेरी पत्नी भी इस तरह की चीजों से काफी डर जाती है।” चौथे यूजर ने लिखा, “पहलवान की हालत देखकर दुल्हन घबरा गई थी, शायद उसे उसकी चिंता हो रही थी।” वहीं, एक यूजर ने कहा, “दुल्हन ने पूरी कोशिश की कि इस ड्रामे को इग्नोर कर सके।”
ओवरएक्टिंग की वजह से वायरल हुआ रील
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं तो कुछ इसे शादी जैसे पवित्र समारोह की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो भी उसी लिस्ट में शामिल हो गया है, जिसमें शादी के नाम पर की जाने वाली ओवर एक्टिंग और बेवजह के कारनामे शामिल होते जा रहे हैं।