फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जयमाला पर दोस्त ने दूल्हे के कान में कही ये बात की लड़के का ठनका माथा, वहीं पकड़कर पीट दिया

Wed, 16 Jul 2025 01:55 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर खड़े हैं और फोटोशूट चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे का एक दोस्त स्टेज पर आता है और दूल्हे के कान में धीरे से पूछता है, “गुटखा है क्या?” यह बात सुनते ही दूल्हा पहले तो हैरानी से उसे घूरता है।
विज्ञापन
दोस्त पर भड़का दूल्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @naveen_7050
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का माहौल वैसे ही बहुत खास होता है और उसमें अगर कोई मजेदार घटना हो जाए तो वो पल हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है। यह वीडियो एक शादी समारोह का है, जिसमें दूल्हे के दोस्त की एक मजाकिया हरकत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इस वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर खड़े हैं और फोटोशूट चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे का एक दोस्त स्टेज पर आता है और दूल्हे के कान में धीरे से पूछता है, “गुटखा है क्या?” यह बात सुनते ही दूल्हा पहले तो हैरानी से उसे घूरता है। लेकिन मामला तब और बिगड़ जाता है जब वही दोस्त, दुल्हन के पास जाकर भी वही सवाल दोहराता है। बस फिर क्या था दूल्हे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह गुस्से में आकर स्टेज पर ही सबके सामने अपने दोस्त को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। इसी दौरान दूल्हे का पैर गलती से पूजा की थाली पर भी पड़ जाता है, जिससे थोड़ी हलचल मच जाती है।




वीडियो को लोगों ने किया खूब शेयर
यह वीडियो देखकर ऐसा लग सकता है कि मामला गंभीर है, लेकिन असल में यह एक मजाकिया वीडियो है जिसे सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इस वीडियो में किसी को सच में चोट नहीं लगी और सब कुछ पहले से प्लान किया गया था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naveen_7050 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है, “तलब ही ऐसी है, क्या करें।” यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 6.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
लोग इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं और कमेंट्स में अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “भाई, भाभी से कोई गुटखा मांगता है क्या?” तो किसी ने कहा, “किसी ने दुल्हन की शक्ल पर ध्यान ही नहीं दिया।” एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “दाने-दाने में केसर का स्वाद होता है।” यह वीडियो दर्शकों को खूब हंसा रहा है और शादी के माहौल में मस्ती-मजाक का बेहतरीन उदाहरण बन गया है। लोगों को इस तरह की हल्की-फुल्की मस्ती भरी चीजें बहुत पसंद आती हैं क्योंकि ये जिंदगी के तनाव से थोड़ी राहत देती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें