फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूल्हे ने शादी में पहनी ऐसी पगड़ी, लोग बोले- भाई इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियर है

Sun, 18 May 2025 04:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दूल्हे का सेहरा के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। दरअसल, दूल्हे ने शादी में पहने जाने वाली अपनी टोपी के साथ एक खास एक्सपेरीमेंट किया है। शादी में अलग दिखने के लिए अच्छी शेरवानी खरीदते हैं और अच्छा-सा ‘सेहरा’।
विज्ञापन
दूल्हे ने शादी में पहनी ऐसी पगड़ी, लोग बोले- भाई इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियर है - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। शादी के सीजन में इससे जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है, दुल्हन का तो दिल दीवाना लगता है, की जगह गा रहे हैं दूल्हे का सेहरा चमकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


दूल्हे का सेहरा के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। दरअसल, दूल्हे ने शादी में पहने जाने वाली अपनी टोपी के साथ एक खास एक्सपेरीमेंट किया है। शादी में अलग दिखने के लिए अच्छी शेरवानी खरीदते हैं और अच्छा-सा ‘सेहरा’। लेकिन इस शख्स ने इलेक्ट्रॉनिक सेहरा पहना हुआ है। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मौज काट रहे हैं। कुछ दूल्हे के इस अंदाज को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि दूल्हा टेक्नोलॉजिया बता रहे हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा, पंडित जी के अनुसार रस्मों का पालन कर रहा है। लेकिन वायरल वीडियो में जो चीज सबसे ज्यादा लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच रही है, वो है दूल्हे का सेहरा। इस पर टॉर्च वाली बैटरी की मदद से चमचमाने वाली कई रंगों की लाइट लगाई गई है, जिसका फटाफट रंग बदल रहा है। रस्म के दौरान दूल्हे के सिर पर वह लाइट टिमटिमाती रहती है। यह लोगों को बहुत प्यारी लग रही है। 
विज्ञापन


Video: मां से बढ़कर कोई नहीं! शेर ने किया बच्चों पर हमला, फिर शेरनियों का रौद्र रूप देखकर अकड़ पड़ गई ढीली



Egyptian Mummy: 5000 साल से ताबूत में रखी ममी से आ रही है खूशबू, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दूल्हे ने नीले रंग का सूट पहना हुआ है और हाथों में मेहंदी लगाए हुए है। कुछ सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो चार करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं, तो वहीं 12 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। 

Optical Illusion: ब्रह्मोस की भीड़ में छिपा है ब्रह्मास्त्र, जीनियस हैं तो 18 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @x__saurav__10k नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और टेक्नोलॉजी लिखा है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने इस वीडियो पर लिखा है दूल्हे का सेहरा चमकता है। एक अन्य शख्स ने लिखा है, भाई इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें