फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मेहंदी की रस्म में दुल्हन ने अपने डांस से जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Thu, 13 Aug 2026 12:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर मेहंदी फंक्शन से एक दुल्हन के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने 'मैने पायल है छनकाई' गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
मेहंदी फंक्शन से दुल्हन का डांस हुआ वायरल - फोटो : @Tuba Choudhary
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dulhan Mehandi Function Dance Viral Video In Hindi: इंटरनेट पर शादी की रस्मों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते है। हाल ही में मेहंदी फंक्शन से एक दुल्हन के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने 'मैने पायल है छनकाई' गाने पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन


Viral Video: रील के लिए महिला ने बच्चे को ब्रिज पर छोड़ा अकेला, वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा

वायरल वीडियो में दुल्हन अपने मेहंदी फंक्शन में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है। मेहंदी की रस्म के बीच जैसे ही ‘मैंने पायल है छनकाई’ गाना बजता है, दुल्हन पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस करने लगती है। डांस के दौरान दुल्हन के चेहरे की खुशी और एक्सप्रेशंस देखते ही बनते हैं। वह गाने की धुन और बोल के साथ तालमेल बिठाते हुए अलग-अलग स्टेप्स करती नजर आती है।

खास बात यह है कि उसका डांस किसी प्रोफेशनल परफॉर्मेंस जैसा नहीं, बल्कि बेहद सहज और मासूम अंदाज में है, जो वीडियो को और भी खास बना देता है। कभी दुल्हन की प्यारी मुस्कान तो कभी गाने के बोल के मुताबिक दिए गए उसके एक्सप्रेशंस लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

विज्ञापन

 



शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। इस खास मौके पर दुल्हन की खुशी और उत्साह देखते ही बनता है। वहीं, जब दुल्हन खुद डांस फ्लोर पर उतरकर अपने अंदाज में थिरकने लगे, तो शादी का माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है। दुल्हन के मेहंदी डांस के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अभी तक कई हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- शादी की असली खुशी इसी तरह के पलों में दिखाई देती है। दूसरे शख्स ने लिखा- उसकी सादगी और खुशी ने वीडियो को बेहद खास बना दिया। वहीं कई  यूजर्स ने दुल्हन के एक्सप्रेशंस की तारीफ की। 

Viral Video: डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का नाटक, महिला की हरकत पर भड़के लोग

Viral Video: हाथी ने बच्चों पर सूंड से बरसाया पानी, नन्हों की मस्ती ने जीता सोशल मीडिया का दिल

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें