फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पहले बाल पकड़कर खींचा फिर चेहरे पर थूका, महिला ने नशे में फ्लाइट में क्रू के साथ किया खूब हंगामा

Fri, 20 Jun 2025 11:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार गिरफ्तार की गई महिला की पहचान लीना पेरी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 32 साल है और वह न्यूयॉर्क सिटी की निवासी है। यह घटना उस वक्त घटी जब पेरी लागार्डिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट में सवार थी।
विज्ञापन
फ्लाइट में महिला ने किया हंगामा - फोटो : रेडिट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई सफर के दौरान नशे की हालत में यात्रा करना सख्त वर्जित है, मगर इसके बावजूद कुछ लोग इस नियम को नजरअंदाज करते हुए फ्लाइट के अंदर हंगामा खड़ा कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है जिसमें न्यूयॉर्क की एक महिला ने साउथवेस्ट एयरलाइंस की उड़ान में बेकाबू हरकतें कीं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस महिला ने एक बाकी यात्री पर हमला करने के साथ-साथ फ्लाइट क्रू के एक सदस्य को लात भी मार दी। स्थिति गंभीर होने पर फ्लाइट स्टाफ ने उसे जिप-टाई की मदद से बांध दिया और फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस को सौंप दिया। आरोपी महिला को दोबारा फ्लाइट में एंट्री करने से रोक दिया गया और उसकी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

नशे में धुत महिला ने फ्लाइट में मचाया हंगामा
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार गिरफ्तार की गई महिला की पहचान लीना पेरी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 32 साल है और वह न्यूयॉर्क सिटी की निवासी है। यह घटना उस वक्त घटी जब पेरी लागार्डिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट में सवार थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसने एक महिला यात्री पर हमला कर दिया, उसके बाल खींचे और लगातार गाली-गलौज करती रही।
विज्ञापन


http://
Second part of the public freakout on flight NYC to KC
byu/Sonialove8 inSouthwestAirlines


क्रू को मारती है लात
पोर्ट अथॉरिटी पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार फ्लाइट के भीतर लीना पेरी ने लगातार बवाल मचाया और उसका व्यवहार बेहद खराब था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे रेडिट यूजर @Sonialove8 ने पोस्ट किया है। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि पेरी बार-बार गालियां दे रही है और एक महिला यात्री के बाल खींच रही है। एक यात्री उसे समझाने की कोशिश करता है और कहता है, “उसके बाल छोड़ दो,” लेकिन वह नहीं रुकती। इसके बाद वह बाकी यात्रियों और फ्लाइट क्रू को भी लात मारती दिखाई देती है।

महिला ने किया यह दावा
हालांकि लीना पेरी का दावा है कि उसने किसी को छुआ तक नहीं, लेकिन वायरल वीडियो में उसके उलट साफ नजर आता है कि वह हाथा-पाई कर रही है। क्रू द्वारा जब उसे जिप-टाई से बांधा गया, तब भी वह ऊंची आवाज में चिल्ला रही थी। वीडियो के एक हिस्से में दिखता है कि वह सीटों के बीच में गिरकर चिल्ला रही है, “मैं सांस नहीं ले पा रही हूं।” इस वीडियो पर नेटीजंस की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “इस तरह के लोग बाकी यात्रियों के लिए खतरा बन सकते हैं।” एक और यूजर ने सवाल किया, “उसे पहले ही क्यों नहीं रोका गया?” वहीं किसी ने यह भी कहा, “जिस महिला पर हमला हुआ है, उसे जरूर केस दर्ज करना चाहिए।”








 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें