फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: पुलिस चौकी के अंदर ही चल रहा था नशे का खेल! बाहर तैनात थे पुलिसकर्मी, नजारा देख उड़े लोगों के होश

Tue, 03 Nov 2026 10:17 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ओडिशा के भुवनेश्वर में ट्रैफिक पुलिस की सहायता चौकी के अंदर एक युवक के नशा करने का वीडियो सामने आया है। चौकी के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद ऐसी घटना होने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस चौकी बनी नशे का अड्डा? - फोटो : एक्स@ImSubhashojha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर पुलिस चौकी को लोग ऐसी जगह मानते हैं, जहां उनकी शिकायत सुनी जाती है और जरूरत पड़ने पर मदद मिलती है। लेकिन जरा सोचिए, जिस चौकी में लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली जाती है, उसी के अंदर कोई नशा करने लगे तो यह देखकर हैरानी होना लाजिमी है। भुवनेश्वर में सामने आए एक वीडियो ने कुछ ऐसा ही मामला उजागर किया है। यहां एक युवक ट्रैफिक पुलिस की सहायता चौकी के अंदर नशीले पदार्थ का सेवन करता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि चौकी के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहती है।

विज्ञापन


चौकी के अंदर नशा करता दिखाई दिया युवक
यह पूरा मामला भुवनेश्वर के श्रीया चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस सहायता चौकी का बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में रात के समय एक युवक चौकी के अंदर बैठकर नशा करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद चौकी के अंदर ही सोना भी शुरू कर दिया। जिस जगह पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने और लोगों की मदद करने का काम होना चाहिए, वहां इस तरह की गतिविधि सामने आने से लोग हैरान हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि चौकी के बाहर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद अंदर इस तरह की गतिविधियां कैसे होती रहीं, यह सवाल लोगों के मन में उठ रहा है।

विज्ञापन


कैमरे में रिकॉर्ड हुई युवक की हरकत
जानकारी के मुताबिक चौकी के अंदर मौजूद युवक की गतिविधियों को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में युवक रात के समय चौकी के अंदर नशा करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही उसे कैमरे से रिकॉर्ड किए जाने का एहसास हुआ, वह वहां से भाग निकला। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक युवक पुलिस की सहायता चौकी के अंदर इस तरह कैसे पहुंच गया? क्या चौकी के अंदर आने-जाने वालों पर किसी की नजर नहीं थी? अगर बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती थी, तो उन्हें इस गतिविधि की भनक क्यों नहीं लगी?

पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और चौकी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत देती है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करती है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की अपनी सहायता चौकी के अंदर नशे का मामला सामने आना व्यवस्था पर सवाल उठाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें