फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधे ने मालिक के साथ सुर से मिलाया ताल, वीडियो देखकर सोशल मीडिया हुआ हैरान

Fri, 02 Aug 2019 04:39 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गधे ने गाया गाना - फोटो : Facebook/Travis Kinley
विज्ञापन

कभी गधे को गाना गाते देखा या सुना है आपने? अगर नहीं तो ये वीडियो देखकर आप हैरान हो जाएंगे, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक गधा अपने मालिक के साथ सुर से ताल मिला रहा है। 

विज्ञापन

यह वीडियो पिछले हफ्ते का है, जिसे अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के रहने वाले ट्रैविस किनले ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में ट्रैविस एक घोड़े और गधे के साथ नजर आ रहे हैं। वो जैसे ही 'द लॉयन किंग' फिल्म के गाने को गाना शुरू करते हैं, उनका गधा भी उनके साथ सुर लगाने लगता है। 
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अनोखा गधा पहले नैथन नाम के एक शख्स के पास था, लेकिन वो उसे काफी परेशान करता था, इसलिए उसने इस गधे को ट्रैविस को 100 डॉलर यानी करीब 7000 रुपये में बेच दिया। अब ट्रैविस को इस गधे ने अपना अलग ही अंदाज दिखाया है। गधे के इस सिंगिंग टैलेंट को अब तक 37 लाख लोग देख चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें