फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dolly Chaiwala: डॉली चायवाला ने दुबई में खोली दुकान, वीडियो शेयर कर विदेश में दिखाया अपना जलवा

Tue, 12 Nov 2024 07:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट के नागपुर का फेमस चायवाला डॉली अपनी खास चाय और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने अपना नया ऑफिस दुबई में खोला है।
विज्ञापन
डॉली चायवाला ने दुबई में खोली दुकान - फोटो : instagram/dolly_ki_tapri_nagpur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dolly Chaiwala: सोशल मीडिया पर सुनील पाटिल जिन्हें लोग डॉली चायवाला के नाम से जानते हैं, वो बीते कुछ महीनों में काफी प्रसिद्ध हो चुके हैं। डॉली चायवाले की माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाते हुए तस्वीर काफी वायरल हुई थी। बिल गेट्स को चाय सर्व करने वाला वीडियो इतना वायरल हुआ कि एक साधारण सा चायवाला डॉली हीरो बन गया। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि डॉली चायवाला विदेश में ऑफिस खोल लेगा। 

विज्ञापन


महाराष्ट के नागपुर का फेमस चायवाला डॉली अपनी खास चाय और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने अपना नया ऑफिस विदेश में खोला है। आप जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन डॉली ने दुबई में अपना नया ऑफिस खोल लिया है। डॉली चायवाला ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह दुबई की सड़कों पर अपने बिजनेस का जलवा दिखा रहे हैं। वीडियो में उनके उत्साह और मस्ती को साफ देखा जा सकता है। चाय के साथ डॉली का खास स्टाइल भी लोगों का दिल जीत रहा है।

पहले डॉली चायवाला को सिर्फ उसके ग्राहक ही जानते थे, लेकिन अब दुनियाभर में लोग उन्हें जानने लगे हैं। डॉली चायवाला के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते हैं। वह अपने नए-नए वीडियो में अपनी सफलता को दिखाते हैं। डॉली चायवाला ने दुबई में ऑफिस का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन


New Study: नए शोध में डराने वाला दावा, मिल जाएंगे महाद्वीप, आग उगलेगा सूरज और खत्म हो जाएंगे इंसान

वायरल वीडियो में डॉली चायवाला अपने नए ऑफिस में ऑफिस में लैपटॉप पर काम करते दिख रहे हैं। उन्होंने ऑफिस को दिखाया है। इसमें आप देख सकते हैं वह एक टेबर पर काम कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने नागपुर वाली टपरी को भी दिखाया है, जिसमें ग्राहकों को खास अंदाज में चाय बनाकर पिला रहे हैं। अब वह चायवाले से सफल बिजनेस मैन बन चुके हैं। उनके दुबई टूर के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। उन्हें कभी रेगिस्तान में, तो कभी लग्जरी गाड़ियों के साथ रील बनाते हुए देखा जा सकता है। 



Cow Leopard Viral Video: जानवरों के तबेले में घुस गया तेंदुआ, फिर गाय ने जो किया वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

डॉली चायवाला की सफलता को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। साल 1998 में जन्में सुनील पाटिल यानी डॉली चायवाला के इंस्टाग्राम पर 45 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनका चाय बनाने का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें