फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने पैदा होते मिट्टी में जिंदा गाड़ा, फरिश्ता बनकर आया वो...

Tue, 16 May 2017 04:23 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : the sun
चीन का एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी भी होगी और थोड़ा गुस्सा भी आएगा। एक ओर जहां इंसान अपनी इंसानियत भूलकर बुरे से बुरे काम को भी आसानी से अंजाम दे रहा है वहीं एक जानवर इंसानियत के बल पर अपनी महानता दिखा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : the sun
चीन के रहने वाले उस कुत्ते ने एक महान काम करके अपना नाम 'सुपरहीरो' रखवा लिया है। लोग उसे अब सुपरहीरो के नाम से बुला रहे हैं। दरअसल चीन के 'जिएंगजिंग क्षेत्र के उटान टाउन' में किसी ने हाल ही के जन्में बच्चे को जिंदा मिट्टी में गाड़ दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : the sun
उस कुत्ते का मलिक उसी वक्त अपने सुपरहीरो के साथ घूमने निकला था। हालांकि कुत्ते की सूंघने की शक्ति ज्यादा होती है, उसने सूंघ कर ही उस जगह पर पैर मारना और जमीन खोदना शुरू कर दिया। जब कुत्ते के मालिक ने ये सब देखा तो उसे शक हुआ। 

4 of 5
- फोटो : the sun
कुत्ते ने जमीन खोदकर बच्चे को निकला ये सब देखकर उसका मालिक हैरान हो गया। बच्चे को किसी ने सफेद चादर से लपेटकर जमीन में गाड़ दिया था। उस बच्चे का मुंह कीचड़ और मिट्टी से भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : the sun
फिलहाल वो बच्चा सुरक्षित है और उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना था कि थोड़ी देर और हुई रहती तो बच्चे की जान जा सकती थी। हालांकि बच्चे को रिकवर होने में थोड़ा वक्त लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें