सोशल मीडिया पर अक्सर कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो मजाकिया होते हैं, तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को आश्चर्य कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक मासूम बच्चे की जान पर बन आई थी लेकिन ठीक समय पर मौजूद एक कुत्ते ने अपनी समझदारी और फुर्ती से उसको पानी में गिरने से बचा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग डोगेश भाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने घर के बाहर कपड़े धोने में व्यस्त है। महिला के बगल में ही एक ट्रॉली में उसका छोटा बच्चा बैठा हुआ है। आसपास का माहौल सामान्य दिख रहा है।