खाने के लिए लंगड़े बने कुत्ते का वायरल वीडियो
- फोटो : @Im_Angel_77
Dog Limps For Food Viral Video: कुत्ता दुनिया के सबसे वफादार और बुद्धिमान पालतू जानवरों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कुत्ता खाने के लिए ऐसी एक्टिंग करता है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। कुत्ते ने खाना पाने की जो अनोखी तरकीब निकाली है, उसे देख यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि उसने जानबूझकर ऐसा होगा।
Viral Video: महिला को घर में पोल डांस करना पड़ा भारी, छत से खंभा उखड़ते ही आ गई बाढ़, बाल-बाल बचा पालतू कुत्ता
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक कुत्ता लंगड़ा कर घिसटते हुए कुछ लोगों के पास पहुंचता है, जो एक टेबल पर बैठकर खाना खा रहे होते हैं। कुत्ते की ऐसी हालत देख वहां मौजूद एक व्यक्ति को उस पर दया आ जाती है और वह उसे खाने के लिए कुछ दे देता है। जैसे ही कुत्ते को खाने की चीज मिलती है, वह अचानक पूरी तरह सामान्य हो तुरंत अपने चारों पैरों पर आराम से खड़ा होकर तेजी से वहां से निकल जाता है।
कुत्तों के फनी वीडियो को इंटरनेट की जनता खूब प्यार देती है। इनकी हरकतें बिल्कुल नन्हे बच्चों की तरह ही होती है, जिन्हें देख हर कोई इनकी मासूमियत पर फिदा हो जाता है। अब इस वीडियो को ही देख लिजिए, ऐसा लगता है मानो उसने सिर्फ खाना पाने के लिए लंगड़ाने की एक्टिंग की हो। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो असली है या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है।
Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल
Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले
खाने के लिए एक्टिंग करते कुत्ते के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ये तो एक्टिंग ऑस्कर्स लेवल का है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। कुत्ते की चालाकी देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- एक नंबर का ड्रामेबाज निकला ये। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह डोगेश भाई, क्या परफॉर्मेंस दी है।