फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Optical Illusion: आपको जिंदगी से है प्यार, या फिर सिर्फ जी रहे हैं, इस तस्वीर से जानिए अपने बारे में सबकुछ

Wed, 22 Jun 2022 03:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं जिसे देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। ये तस्वीरें देखने में बेदह साधारण होती हैं, लेकिन इन तस्वीरों में पहले आप क्या नोटिस करते हैं, इससे आपकी पर्सनैलिटी के बारे में पता चलता है।
विज्ञापन
इस तस्वीर से जानिए अपने बारे में सबकुछ - फोटो : @I_JyotiMehra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऐसी तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों को धोखा। इन तस्वीरों को देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि पहले कौन सी चीज दिखाई दी या तस्वीर में कौन सी चीज छिपी हुई है। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को सही जवाब देने में कठिनाई होती है। इन तस्वीरों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने में ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है। अब इस बीच एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन


इस वायरल तस्वीर के जरिए आप अपने जीवन के बारे में जान सकते हैं। आप किस तरह से जीवन जीना पसंद करते हैं और क्या तरीका है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन को ध्यान से देखने पर आप अपनी लाइफ के बारे में जान सकते हैं। आपका जवाब ही आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताएगा। अब आप देखिए कि इस तस्वीर में आपको सबसे पहले कौन सा जानवर दिखाई देता है। 

सोशल मीडिया ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिलती हैं जिसे देखने के बाद लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। ये तस्वीरें देखने में बेदह साधारण होती हैं, लेकिन इन तस्वीरों में पहले आप क्या नोटिस करते हैं, इससे आपकी पर्सनैलिटी के बारे में पता चल जाता है। अब हम आपके लिए एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर लेकर आए हैं। 
विज्ञापन


अगर आपको इस तस्वीर में सबसे पहले कुत्ता दिखाई देता है, तो आप बेहद वफादार है। आपके लिए इमानदारी सबसे ऊपर है। 

आपको इस तस्वीर में सबसे पहले भेड़िया दिखा, तो आप अपनी गलतियों से सीखते हैं। आपका दृढ़ निश्चय वाले हैं। आसानी से आप हार नहीं मानते और असफल होने पर निराश नहीं होते। 

आपने अगर घोड़े को सबसे पहले देखा है, तो इसका मतलब है कि आप आजादी पसंद करते हैं। आप सिर्फ एक ही तरह के रूटीन से बोर हो जाते हैं। आप हमेशा खुद में और आसपास बदलाव करते हैं। 

इस तस्वीर में आपको सबसे पहले बाज दिखा है, तो आप अपनी जिम्मेदारियों से भागते नहीं हैं। अनुशासित होना आपके लिए बेहद कठिन है। चीजों के मुश्किल होने पर आप कभी-कभी आप थोड़े उतावले हो जाते हैं। 

अगर आपने तस्वीर में सबसे पहले तितली देखी है, तो आप एक आशावादी शख्स हैं। किसी भी स्थिति का आप अच्छे से सामना करते हैं। आप लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और दूसरो को प्रेरित करते हैं। आपका मानना है कि सकारात्मक दृष्टिकोण और कड़ी मेहनत से कुछ भी संभव है।

अगर आपको इस तस्वीर सबसे पहले कबूतर दिखा है, तो आप कठिन परिस्थितियों में दूसरों से सलाह लेते हैं। यहीं आपको दूसरों से अलग बनाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें