दिवाली के दिन हॉस्टल में लड़ाई वीडियो वायरल
- फोटो : X@gharkekalesh
Diwali Viral Video: देशभर में धूमधमा से दिवाली मनाई गई। इस दिन लोगों ने जमकर पटाखे जलाए। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान है। दरअसल, दिवाली के दिन एक हॉस्टल में दो गुटों के बीच लड़ाई हो गई। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है।
वीडियो में छात्रों को एक दूसरे पर रॉकेट से हमला करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो बाते साल का है। हॉस्टल में दिवाली मनाने के दौरान छात्रों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। अब इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो रात का है, जिसे देखने पर लग रहा है कि जैसे कि कोई युद्ध चल रहा हो।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वीडियो कहां का है, लेकिन वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे खतरनाक बता रहे हैं।
आमतौर पर छात्रों के बीच लड़ाई में लात-घूसे चलते हैं, लेकिन यहां पर छात्र एक-दूसरे पर रॉकेट और पटाखों की बौछार कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का हाथों में पटाखों का डिब्बा पकड़ा हुआ है। इससे रॉकेट निकल रहे हैं और दूसरे गुट पर निशाना साधे जा रहे हैं।
Alien Signal: क्या था मंगल ग्रह से आए रहस्यमयी एलियन सिग्नल में, अमेरिकी पिता-बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सोशल मीडिया एक यूजर ने लिखा है हर साल दिवाली पर यह वीडियो जरूर वायरल होगा। दूसरे शख्स का कहना है कि यह ऐतिहासिक वीडियो है। एक और शख्स ने लिखा है कि वीडियो गजब का है। एक शख्स का कहना है कि इस वीडियो को मैं जितनी बार देखता हूं, हंसी नहीं रूकती है।
Optical illusion Iq Test: तस्वीर में 909 की भीड़ में छिपा है 609, जीनियस हैं तो 13 सेकेंड में खोजकर दिखाइए
एक यूजर ने लिखा है कि यह तो ईरान-इजराइल की लड़ाई लग रही है। इस वीडियो पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।