फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर कंपनी ने कर दिया कमाल, कर्मचारियों को मिठाई नहीं सीधे बांट दिए आईफोन 16; वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Wed, 04 Nov 2026 01:32 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दिल्ली की एक कंपनी ने दिवाली पर अपने कर्मचारियों को आईफोन 16 गिफ्ट किए हैं। कंपनी ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसके बाद यूजर्स नौकरी से लेकर सोन पापड़ी तक के मजेदार कमेंट करने लगे।
 
विज्ञापन
दिवाली गिफ्ट हो तो ऐसा - फोटो : इंस्टाग्राम@financersaab2.0
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार आते ही कंपनियों में कर्मचारियों को गिफ्ट देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कहीं मिठाई के डिब्बे बांटे जाते हैं तो कहीं रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान देकर कर्मचारियों की खुशी बढ़ाने की कोशिश होती है। लेकिन दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार दिवाली गिफ्ट के नाम पर ऐसा सरप्राइज दिया कि हर कोई देखता रह गया। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को मिठाई या कोई छोटा-मोटा गिफ्ट देने के बजाय आईफोन 16 दे दिया। अब इस अनोखे दिवाली गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों की डेस्क पर सजे मिले आईफोन
दरअसल, 'फाइनांसरसाब' नाम की कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार दोपहर एक वीडियो शेयर किया। करीब 15 सेकंड की इस रील में कंपनी के ऑफिस का नजारा दिखाई देता है। वीडियो में कर्मचारियों की डेस्क पर लैपटॉप और डेस्कटॉप के ठीक सामने एक-एक आईफोन रखा नजर आता है। इन सभी फोन पर खूबसूरत रिबन भी लगाया गया है, जिससे गिफ्ट की पैकिंग और भी खास लग रही है।




महिला कर्मचारी भी हुईं खुश
वीडियो में अलग-अलग रंग के आईफोन दिखाई देते हैं। इनमें सफेद, हरा, नीला और काला रंग शामिल है। डेस्क पर कुल 12 आईफोन रखे नजर आते हैं। वीडियो के आखिर में कुछ महिला कर्मचारी भी दिखाई देती हैं, जो आईफोन 16 मिलने पर काफी खुश नजर आ रही हैं। कंपनी ने इस वीडियो के साथ यह भी जताया कि दिवाली पर गिफ्ट देने के मामले में उसका कोई मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा- ये तो एआई का कमाल है
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। कुछ लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ कि कोई कंपनी दिवाली पर अपने कर्मचारियों को इतना महंगा गिफ्ट भी दे सकती है। एक यूजर ने वीडियो को एआई का कमाल बताते हुए कमेंट कर दिया। इस पर कंपनी ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। कंपनी ने हंसते हुए कहा कि वीडियो को दोबारा देखो, यह एआई नहीं है। इसके बाद तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

किसी ने मांगी नौकरी तो किसी ने याद किया सोन पापड़ी का डिब्बा
इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने अपनी कंपनी के दिवाली गिफ्ट से इसकी तुलना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा कि वह भी इस कंपनी को ज्वाइन करना चाहता है और पूछा कि क्या वहां कोई वैकेंसी है? वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि अब तो दिवाली तक इंस्टाग्राम चलाना बंद करना पड़ेगा, क्योंकि ऐसी गिफ्ट वाली रील्स देखकर परेशानी होगी। एक और यूजर ने लिखा कि बॉस ने सिर्फ लड़कियों को आईफोन दिया और लड़कों को सोने की गिन्नियां। वहीं, एक यूजर ने अपनी परेशानी बताते हुए लिखा कि उन्हें तो दिवाली पर सोन पापड़ी का एक डिब्बा तक नहीं मिला। कुल मिलाकर कंपनी का यह अनोखा दिवाली गिफ्ट सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें