फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबा था ऐसा खौफनाक रहस्य! समुद्र की गहराई में मिली 7000 साल पुरानी दीवार, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

Sun, 14 Dec 2025 12:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Weird News: वैज्ञानिकों ने फ्रांस के पश्चिमी तट के पास समुद्र के नीचे 7 हजार साल पुरानी दीवार की खोज की है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह दीवारा इंसानों ने बनाई है। वैज्ञानिकों ने इसे लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन
पानी में डूबा था ऐसा खौफनाक रहस्य! समुद्र की गहराई में मिली 7000 साल पुरानी दीवार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weird News: वैज्ञानिकों ने एक हैरान करने वाली खोज की है, जिसने पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने फ्रांस के पश्चिमी तट के पास समुद्र के नीचे एक लंबी पत्थर की दीवार और उसके आसपास कई दूसरी इंसानों द्वारा बनाई गई संरचनाओं की खोज की है। उनका कहना है कि खोजी गई संरचना 7 हजार साल पुरानी है। ब्रिटनी इलाके के इल दे सेन द्वीप के पास खोज हुई है। सबसे बड़ी दीवार की लंबाई करी6 120 मीटर है और उसके आसपास उसी समय कि 12 छोटी संरचनाएं भी हैं। 

विज्ञापन


कैसे हुई खोज? 

वर्ष 2017 में  रिटायर्ड भूवैज्ञानिक इव्स फूके समुद्र की सतह के नीचे बने नक्शों की जांच कर रहे थे, जो लेजर तकनीक से बनाए गए थे। इन नक्शों में उन्हें कुछ ऐसी आकृतियां नजर आईं, जो इंसानी थीं। फिर वैज्ञानिकों की टीम ने इस स्थान पर गहराई से जांच की शुरुआत की। 2022 से लेकर 2024 तक गोताखोरों ने कई बार समुद्र में इलाके की जांच की। जांच के बाद स्पष्ट हो गया कि ग्रेनाइट पत्थरों से इन ढांचों का निर्माण हुआ है और यह इंसानों द्वारा बनाया गया था। 

वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

वैज्ञानिकों ने सबसे हैरान वाली बात यह बताई है कि इतने मुश्किल समुद्री माहौल के बाद भी यह संरचनाएं काफी हद तक सुरक्षित पाई गी हैं। समुद्र की तेज धाराओं और खारा पानी से आमतौर पर पत्थरों को भी नुकसान पहुंचता है। इसके बाद भी इन ढांचों का इतनी अच्छी स्थिति में मिलना पुरातत्व विशेषज्ञों के लिए बड़ी बात है। 
विज्ञापन


Great Wall of China: क्यों चीन की दीवार को कहा जाता है दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान? जानिए क्या है रहस्य

यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ब्रिटनी के पुरातत्व प्रोफेसर इवान पायेर ने कहा कि इस खोज से अंडरवॉटर आर्कियोलॉजी के लिए नए रास्ते खुलेंगे। इससे यह समझा जा सकता है कि हजारों साल पहले समुद्र के किनारे रहने वाले लोग कैसे जीवन जीते थे। 

शोध के मुताबिक, इन संरचनाओं का निर्माण करीब 5800 से 5300 ईसा पूर्व के बीच किया गया था। वर्तमान समय में यह समुद्र की सतह से करीब 9 मीटर नीचे हैं, लेकिन जब इनका निर्माण किया गया था तब समुद्र का पानी अभी के समय की तुलना में काफी नीचे था। उस समय यह क्षेत्र समुद्र के किनारे रहा होगा, जहां पर लोग रहते थे और काम करते थे। 

Mysterious Places: कौन सी हैं पृथ्वी की सबसे रहस्यमयी जगहें? जिनका राज आज भी है अनसुलझा है

क्यों बनाई गई थीं दीवारें? 

वैज्ञानिक मानते हैं कि यह दीवारें मछलियों के पकड़ने के काम आ सकती हैं। संभावना है कि उस समय के लोग इन दीवारों का इस्तेमाल मछलियों को पकड़ने के लिए करते हों। यह भी अुनमान जताया जा रहा है कि इन ढ़ाचों का निर्माण समुद्र के बढ़ते पानी से खुद को बचाने के लिए किया गया हो। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें