Ajab-Gajab: दुनिया में कई ऐसे द्वीप और जगहे हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी होती है। प्रशांत महासागर के बीच में स्थित वोस्टॉक द्वीप को लेकर सालों से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। यह द्वीप एक अजीबोगरीब काले पिंड की तरह दिखाई देता है। कहा जाता है कि यह छिपी जगह खतरनाक समुद्री जानवरों से घिरी है। इसको लेकर सालों से यह थ्योरीज है कि यह इतना काला क्यों नजर आ रहा है?
गूगल मैप्स के एरियल व्यू से वोस्टॉक द्वीप की एक तस्वीर ली गई है, जिसने सोशल मीडिया में कई अटकलों को हवा दी। इसके बाद लोग इस रहस्यमयी खोखले द्वीप के मामले को सुलझाने में जुटे हुए थे। कुछ लोगों का दावा है कि यह एक सेंसकरर्श्ड स्थान, टॉप सीक्रेट मिलिट्री बेस या खतरनाक ‘ब्लैक होल’ की जगह हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल है कि प्रशांत महासागर के बीच में वोस्टॉक द्वीप आखिर क्या है?
यह द्वीप सिर्फ 1.3 किमी लंबा है, जिसका आकार त्रिभुज की तरह है। इसका केंद्र खोखला और काला नजर आता है, क्योंकि इसके चारों तरफ सिर्फ रेतीला समुद्र तट नजर आता है। इस द्वीप पर अधिकांश स्थान पिसोनिया पेड़ लगे हैं। यह करीब 98 फीट तक लंबे हो सकते हैं, इसकी वजह से द्वीप पर ज्यादातर सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता है। इसकी वजह से यह द्वीप इतना काला नजर आता है। इस द्वीप पर पहुंचना बेहद कठिन है।
Science News: कैसे हुआ था ग्रहों का निर्माण? जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने बड़े रहस्य से उठाया पर्दा
बताया जाता है कि इस रहस्यमयी स्थान को संरक्षित किया गया है, जहां शार्क और बाराकुडा शिकारी हजारों मछलियां घूमती है। इसके साथ ही अन्य खतरनाक जानवर भी यहां पर रहते हैं। वहां कभी भी बसने वालों का कोई संकेत नहीं मिलता है, लेकिन कभी-कभार गोताखोरों ने ही इस द्वीप को देखा है। वह इसे एक मूंगा द्वीप (Coral Island) बताते हैं।
Ajab-Gajab: खूबसूरत जगह पर निकली है नौकरी, 60 लाख रुपये मिलेगी सैलरी, नहीं चाहिए कोई डिग्री
सबसे पहले इस द्वीप को एक रूस के खोजकर्ता ने देखा था। खोजकर्ता ने अपनी जहाज के नाम पर इसका नाम द वोस्टॉक रखा दिया था। इसके बाद से इस पर कई देशों ने अपना दावा किया है। इसमें 1979 तक ब्रिटिश कॉलोनी बनने से पहले का अमेरिका भी शामिल है। इसके बाद यह किरिबाती देश में शामिल हो गया। आज भी इस देश के पास इसका स्वामित्व है।