फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra Death News: 'अब वो बात न होगी…', धर्मेंद के निधन से इमोशमल हुए लोग, नम आंखों से ऐसे दी श्रद्धांजलि

Mon, 24 Nov 2025 04:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिवार के लोग और उनके फैंस सदमे में हैं।
विज्ञापन
धर्मेंद के निधन से इमोशमल हुए लोग, नम आंखों से ऐसे दी श्रद्धांजलि - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dharmendra Passes Away at 89, Fans Social Media Reaction: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से परिवार के लोग और उनके फैंस सदमे में हैं। अभिनेता के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर नेता तक धर्मेंद्र के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कुछ लोग इस कदर फैंस के दिलों में बस जाते हैं कि उनके जाने के दुख से उनके चाहने वाले कभी भी नहीं उबर पाते हैं। किसी की उपलब्धि भी यही होती है कि उसके दुनिया से जाने के बाद उसे लोग कैसे याद रखते हैं? उनके निधन पर सोशल मीडिया पर लोग  इमोशन व्यक्त करते हुए बेहद भावुक दिख रहे हैं। लंबे समय से बीमार रहने के बाद आखिरकार 24 नवंबर 2025 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जो रिएक्शन दिए हैं, वह कही न कही धर्मेंद्र की छवि बताता है।

धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद ज्यादातर लोग End Of An Era… यानी एक युग का अंत लिखते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने लिखा- दिल तोड़ने वाला। बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और दिग्गज आइकन, धरम जी, अब नहीं रहे।एक युग का अंत। ओम शांति
विज्ञापन




एक अन्य धर्मेंद्र की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, धर्मेंद्र हमेशा से मेरे पसंदीदा अभिनेता रहे हैं। यह जानकर बहुत दुख हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। एक सच्चे दिग्गज, जिनका आकर्षण, विनम्रता और कालातीत अभिनय हमेशा अमर रहेगा।




दूसरे शख्स ने धर्मेंद्र की फिल्म का सीन पोस्ट करते हुए  लिखा- ‘कहानी ख़त्म हुई और ऐसी खत्म हुई कि लोग रोने लगे तालियां बजाते हुए! आप नीचे लोगों के सोशल मीडिया पर पोस्ट को देख सकते हैं...























और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें