फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रियल है या एआई का कमाल? 'साजन साजन...' पर देसी गलियों में घूमता दिखा बैटमैन, वीडियो वायरल

Wed, 18 Nov 2026 01:51 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों देसी बैटमैन सीरीज के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें हॉलीवुड का मशहूर सुपरहीरो बैटमैन गॉथम सिटी के बजाय भारत की गलियों, ट्रैफिक और चाय की टपरी पर नजर आ रहा है। खास बात है कि इन वीडियो में 90 के दशक के मशहूर गाने का इस्तेमाल किया गया है। जानिए कैसे तैयार होते हैं ये मजेदार वीडियो।
 
विज्ञापन
बैटमैन का देसी अवतार देख छूट रही लोगों की हंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@sujaljaiswar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गाना खूब सुनाई दे रहा है। गाने के बोल हैं, 'साजन साजन तेरी दुल्हन तुझको पुकारे आजा...'। 1999 में आई फिल्म 'आरजू' के इस गाने को अगर आप भी इन दिनों अपनी इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर बार-बार देख रहे हैं तो इसकी वजह सिर्फ माधुरी दीक्षित नहीं हैं। दरअसल इस गाने के साथ हॉलीवुड का मशहूर सुपरहीरो बैटमैन कुछ ऐसे अंदाज में नजर आ रहा है कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आमतौर पर बैटमैन को ऊंची इमारतों, अंधेरी रातों और अपराधियों से लड़ते हुए देखा जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही देसी बैटमैन सीरीज में उसका सामना भारतीय गलियों और रोजमर्रा की परेशानियों से हो रहा है। यहां उसे न तो कोई बड़ा विलेन परेशान कर रहा है और न ही कोई खतरनाक अपराधी, बल्कि भारतीय सड़कों का ट्रैफिक, ऑटो-रिक्शा और आम जिंदगी के नजारे उसके नए चैलेंज बन गए हैं।




बैटमैन का देसी अवतार देख छूट रही लोगों की हंसी
इस सीरीज के वीडियो सुजल जैसवार के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए हैं। इनमें बैटमैन को पूरी तरह भारतीय माहौल में दिखाया गया है। कभी वह आम भारतीय गलियों में घूमता नजर आता है तो कभी सड़क और चाय की टपरी जैसे नजारों के बीच दिखाई देता है। सबसे मजेदार बात है इन वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक। बैटमैन के गंभीर अंदाज के साथ 'साजन साजन' गाना जिस तरह फिट किया गया है, उसे देखकर लोगों को हंसी आ रही है।
विज्ञापन


क्या ये वीडियो एआई से बनाए गए हैं?
इन वीडियो को देखकर आपके मन में भी सवाल आया होगा कि आखिर इन्हें बनाया कैसे गया है? क्या इसके पीछे पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का कमाल है? दरअसल, ऐसे वीडियो तैयार करने में एआई टूल्स के साथ क्रिएटिव एडिटिंग और वीडियो कंपोजिशन की भी भूमिका हो सकती है। एआई की मदद से किसी मशहूर किरदार को नए माहौल में दिखाने वाले सीन तैयार किए जा सकते हैं। इसके बाद उनमें जरूरत के हिसाब से बैकग्राउंड, आवाज और म्यूजिक जोड़ा जाता है।

पुराना गाना और नया कॉन्सेप्ट बना वायरल होने की वजह
इस सीरीज की खासियत सिर्फ बैटमैन को भारतीय माहौल में दिखाना नहीं है, बल्कि पुराने बॉलीवुड गाने और हॉलीवुड सुपरहीरो का अनोखा मेल भी है। एक तरफ बैटमैन का गंभीर किरदार है और दूसरी तरफ 90 के दशक का रोमांटिक गाना। यही उलटफेर इन वीडियो को मजेदार बना रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे क्रिएटिव वीडियो लोगों को इसलिए भी पसंद आते हैं क्योंकि इनमें जानी-पहचानी चीजों को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया जाता है। देसी बैटमैन सीरीज भी इसी वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है। अब बैटमैन को गॉथम सिटी में अपराधियों से लड़ते देखना तो पुरानी बात हो गई, इंटरनेट पर लोग उसके देसी कारनामों का मजा ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें