फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: वायरल बहू ने पल्लू संभालते हुए किया ऐसा डांस, लोग बोले- गोपी बहू तो नोरा निकली

Sat, 28 Nov 2026 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सिर पर पल्लू, चेहरे पर हल्की झिझक और फिर अंग्रेजी बीट पर शानदार डांस। एक देसी बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके डांस स्टेप्स देखकर लोग उनकी तुलना नोरा फतेही से कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
ससुराल वालों के सामने पहले हुईं असहज - फोटो : इंस्टाग्राम@adi__mini__001
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण इलाकों में अक्सर बहुओं की एक पारंपरिक छवि देखने को मिलती है। सिर पर पल्लू रखना, घर-परिवार का ख्याल रखना और बड़ों के सामने संकोच करना। खासकर जब बात ससुराल की हो तो कई बहुएं थोड़ा झिझकती हुई नजर आती हैं। लेकिन आजकल की बहुएं अपने शौक और हुनर को दिखाने में भी पीछे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही देसी बहू का वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह सिर पर पल्लू रखकर पहले तो थोड़ी सकुचाती नजर आती हैं, लेकिन जैसे ही गाना बजता है, उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलता है।

विज्ञापन


ससुराल वालों के सामने पहले हुईं असहज, फिर जमकर लगाए ठुमके
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में एक बहू सजी-धजी नजर आती हैं। उन्होंने खूबसूरत कपड़े पहने हैं और सिर पर पल्लू भी रखा हुआ है। आसपास उनके ससुराल के लोग मौजूद हैं। शुरुआत में वह थोड़ी घबराई और झिझकती हुई दिखाई देती हैं। शायद उन्हें समझ नहीं आ रहा होता कि सबके सामने डांस कैसे करें।
 




ससुराल वालों ने बढ़ाया हौसला
लेकिन यहां कहानी में एक दिलचस्प मोड़ आता है। बहू की झिझक देखकर ससुराल वाले उन्हें रोकने के बजाय उनका हौसला बढ़ाते हैं। इसके बाद वह भी खुलकर डांस करने लगती हैं। उनके चेहरे पर धीरे-धीरे झिझक की जगह आत्मविश्वास नजर आने लगता है। खास बात यह है कि डांस करते समय कई बार उनका सिर से पल्लू भी फिसल जाता है, लेकिन वह उसे संभालते हुए अपने डांस स्टेप जारी रखती हैं।
विज्ञापन


हनी सिंह के गाने पर दिखाए शानदार डांस मूव्स
इस बहू ने अपने डांस के लिए यो यो हनी सिंह का गाना 'कासा-कासा' चुना था। गाने की तेज बीट पर उन्होंने जिस अंदाज में डांस किया, उसे देखकर लोग भी हैरान हैं। उनके स्टेप्स और एक्सप्रेशन वीडियो को और दिलचस्प बना देते हैं। पारंपरिक लुक में अंग्रेजी बीट पर उनका बेफिक्र अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

लोगों को याद आईं नोरा फतेही, किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस बहू की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें 'पू इन पल्लू' लिखा। वहीं, दूसरे ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया, 'गोपी बहू तो नोरा निकली।' एक और यूजर ने उन्हें 'नोरा इन साड़ी' कहा। इसके अलावा एक यूजर ने 'बैडी बहू' लिखकर उनके डांस की तारीफ की। कुल मिलाकर, इस बहू का देसी अंदाज और शानदार डांस लोगों का दिल जीत रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें