सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में दिखने वाला डिलीवरी बॉय सिर्फ अपने काम पर जाने के लिए तैयार नहीं हो रहा, बल्कि इसमें एक जबर्दस्त ट्विस्ट डालकर दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रहा है। वीडियो में वह यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि जब एक लड़की बाहर निकलती है तो उसमें कितनी मेहनत और कितनी तैयारी छुपी होती है।
डिलीवरी बॉय ने की लड़कियों की नकल
सबसे पहले वह आराम से कुछ खाता-पीता है, फिर अपनी कंपनी की यूनिफॉर्म पहनता है और तैयार होने की प्रोसेस शुरू करता है। लेकिन असली मजा इसके बाद आता है। वह छत पर जाता है, जहां धूप खिली होती है और लड़कियों की तरह सनस्क्रीन लगाने का पूरा ड्रामा करता है। फिर होठों पर लिप क्रीम अप्लाई करता है, परफ्यूम छिड़कता है और फिर पूरे स्टाइल के साथ अपना बैग उठाकर कैमरे की ओर देखकर एकदम इन्फ्लुएंसर अंदाज में कहता है, "उम्मीद करता हूं कि आपको यह वीडियो बहुत पसंद आया होगा। जल्दी मिलते हैं अगली वीडियो में, बाय।"
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे और कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "भाई ने तो गर्दा उड़ा दिया।" दूसरे यूजर ने पूछा: "इतनी बेहतरीन अंग्रेजी कहां से सीखी?" एक और यूजर ने तो इसे 'बेस्ट डिलीवरी बॉय' का खिताब ही दे दिया। वहीं, कुछ लोग इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने बड़ी मात्रा में इस डिलीवरी बॉय को फॉलो किया है। बता दें कि 50 हजार से ज्यादा लाइक्स बटोर चुके इस वायरल वीडियो ने साबित कर दिया कि मजाकिया अंदाज में कंटेंट बनाना भी एक आर्ट है।