डिलीवरी बॉय को 6.5 किलोमीटर के लिए कंपनी दे रही थी 34 रुपये, गुस्से में किया कुछ ऐसा कि हो गया वायरल
- फोटो : Instagram
Viral Video: ई-कॉमर्स कंपनियों में सामान को ग्राहकों तक पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय की कमाई को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर बहस होती है। अब इस बीच एक डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका नाम कपिल पटेल है। इसमें वो बता रहे है कि साढ़े 6 किलोमीटर की डिलीवरी के लिए उसे सिर्फ 34 रुपये मिल रहे हैं। वह एक ई-कॉमर्स कंपनी के लिए काम करते हैं।
वायरल वीडियो में डिलीवरी बॉय ने बताया है कि 6.5 किलोमीटर की दूरी तक ऑर्डर पहुंचाने के लिए उसे सिर्फ 34 रुपये ही मिल रहे हैं। पेट्रोल का दाम ही 95 रुपये प्रति लीटर है, जो अलग-अलग राज्यों में बदलता रहता है।
मिली जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी बॉय कपिल पटेल, मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले हैं। उन्होंने इस वीडियो को सोमावर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कपिल पटेल (@_kapil_patel___) ने वीडियो के कैप्शन में कम पैसे और लंबी दूरी को लेकर कंपनी से सवाल पूछा है।
Weird Rules and Laws: दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब कानून, जिनके बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ई-कॉमर्स कंपनी से 6.50 किलोमीटर की लंबी दूरी का ऑर्डर करें और सिर्फ 34 रुपये का पेमेंट? अब तक इस वीडियो पर 15 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जबकि 45 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। डिलीवरी बॉय के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Optical Illusion: माघ की भीड़ में छिपा है मेला, हिम्मत है तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
एक तरफ का लोगों का कहना है कि कंपनी को डिलीवरी बॉय को मिलने वाली पेमेंट पर ध्यान देने की जरूरत है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना कि कंपनी को ऐसे ही सबक सिखाना चाहिए। एक शख्स का कहना है कि बहुत अच्छे भाई। अच्छा काम है ऐसे ही करना चाहिए बकवास कंपनी के लिए। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि डिलीवरी बॉय सामान को बाइक से बांधकर खसीटते हुए ले जा रहा है।