फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Viral Video: लो जी हो गया दिल्ली मेट्रो में एक और पंगा, अंकल और लड़की का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 19 Apr 2025 08:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro: कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो दिल्ली मेट्रो के होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो देखकर हंसी आती है, तो कुछ वीडियो चिंता भी पैदा करते हैं। अब एक और वीडियो सामने आ गया है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में लड़की और अधेड़ उम्र के शख्स के बीच हुआ बवाल। - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video Of Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाता है और ऐसा इसलिए क्योंकि आपको कहीं भी जाना है तो मेट्रो आपको आपके गंतव्य तक कम समय में और बिना जाम में फंसाए छोड़ देती है। नोएडा से गुड़गांव जाना हो या फिर फरीदाबाद से दिल्ली-नोएडा आदि। 

विज्ञापन


आप दिल्ली मेट्रो की सर्विस का लुत्फ उठाकर आरामदायक सफर तय कर सकते हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आए दिन दिल्ली मेट्रो के कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो काफी वायरल हो जाते हैं।

कभी मेट्रो में लोग रील्स बनाते हैं, तो कभी अजीब-अजीब हरकतें करते हैं और इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें एक लड़की और एक अधेड़ उम्र के शख्स के बीच बहस हो रही है। तो चलिए बिना देरी के वीडियो देखते हैं और इसके बारे में डिटेल्स में चीजें जानते हैं...
विज्ञापन


आखिर वीडियो में है क्या?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है और ये वीडियो दिल्ली मेट्रो के अंदर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की चीख रही है और दूसरी तरफ से एक अधेड़ उम्र का शख्स उसकी बातों का जवाब दे रहा है। वीडियो से समझा जा सकता है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच ये बहस हो रही है।

लड़की ने लगाया थप्पड़

वीडियो में लड़की शख्स को गालियां देते और खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आ रही है। वहीं, वो शख्स भी लड़की की बातों का जवाब दे रहा है। तभी लड़की बोलती है कि 'मुंह पर जो चांटा मारा है न उसे याद रखियो कि किसी लड़की से तूने चांटा खाया है।' इससे समझ आता है कि लड़की अधेड़ उम्र के शख्स को थप्पड़ भी मार चुकी है।

ये बात सुनकर वो शख्स भी लड़की को खरी-खोटी सुनाने लगता है और अंकल ने लड़की को ये कहा कि मेट्रो में धूम का चश्मा लगाए फिर रही हो। बस इतने में लड़की और चिढ़ जाती है और वो शख्स को कहती है कि ये कहकर तुने अपनी औकात दिखा दी और लड़की अधेड़ उम्र के शख्स को नाली का कीड़ा तक बोलने से बाज नहीं आती।

खूब देखा जा रहा है वीडियो

इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं औऱ इसके मजे भी ले रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस वीडियो पर कई लाइक और कमेंट भी हैं।

एक यूजर ने वीडियो के मजे लेते हुए लिखा "मैं इतनी बार गया हूं दिल्ली मेट्रो में एक बार भी सामने कलेश नहीं हुआ।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा "वाह दीदी.. तुमने अंकल को नाली का कीड़ा और पता नहीं क्या-क्या बोल दिया। उन्होंने बस इतना बोला कि मेट्रो के अंदर धूप का चश्मा लगाकर घूम रही हो.. और फिर विक्टिम कार्ड स्टार्ट.. तुरंत अबला नारी बन गई..." 

यहां देखिए दिल्ली मेट्रो की लड़ाई वाला वीडियो:-
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें