दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए कब कौन सा नजारा देखने को मिल जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। कभी कोई यात्री डांस करते नजर आता है तो कभी सीट को लेकर बहस शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार मेट्रो के अंदर जो हुआ, उसने यात्रियों को कुछ देर के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया। एक यात्री ने बारिश में भीगे अपने कपड़े सुखाने के लिए मेट्रो के अंदर ही इंतजाम कर लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मेट्रो अपने रूट पर चलती दिखाई दे रही है। कोच में बैठे लोग अपने-अपने काम में लगे हैं। कोई मोबाइल में व्यस्त है तो कोई चुपचाप सफर कर रहा है। तभी नजर ऊपर जाती है और ऐसा नजारा दिखता है, जो आमतौर पर मेट्रो में देखने को नहीं मिलता। दरअसल, एक यात्री ने अपनी गीली जैकेट और लोअर को मेट्रो के अंदर लगी ऊपरी ग्रिल और हैंडरेल पर टांग रखा है। कपड़े इस तरह लटके हैं कि कुछ पल के लिए पूरा कोच किसी घर की बालकनी जैसा नजर आने लगता है।
कपड़े सुखाने की यह है टेक्निक
बारिश के मौसम में कपड़ों का भीग जाना कोई नई बात नहीं है। लेकिन उन्हें जल्दी सुखाना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में शायद इस यात्री ने भी अपनी परेशानी का हल अपने अंदाज में निकाल लिया। मुमकिन है कि उसके दिमाग में यह बात आई हो कि मेट्रो में एसी चल रहा है तो यहां कपड़े जल्दी सूख जाएंगे। इसके बाद उसने जैकेट और लोअर वहीं टांग दिए।
यात्रियों का खूब हुआ मनोरंजन
अब कपड़े सच में सूखे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि इस जुगाड़ ने आसपास बैठे यात्रियों का मनोरंजन कर दिया। सार्वजनिक जगह पर कपड़े सुखाने का यह तरीका इतना अलग था कि किसी यात्री ने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और पूरे नजारे को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंच गया और देखते ही देखते वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद लोग भी इस अनोखे जुगाड़ पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
रोजाना लाखों वीडियो होते हैं वायरल
दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं और इसी वजह से यहां से आए अलग-अलग वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते हैं। इस बार भी कोई बड़ी घटना नहीं, बल्कि एक यात्री का साधारण-सा जुगाड़ लोगों की नजर में आ गया। बारिश ने कपड़े भिगोए तो यात्री ने भी सोच लिया कि जब मेट्रो में एसी चल ही रहा है तो कपड़े सुखाने का मौका क्यों छोड़ा जाए।