फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Video: क्या सच में दिल्ली मेट्रो में घुसा था सांप? वायरल हुआ वीडियो, DMRC ने बताई पूरी सच्चाई

Fri, 20 Jun 2025 08:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Metro Video: घटना से डरी महिलाएं मेट्रो कोच में इमरजेंसी रेड बटन ढूंढने लगती हैं। इस दौरान वह कई बार रेड बटन दबाती हैं, लेकिन तुरंत कुछ भी नहीं होता है। हालांकि, थोड़े समय के बाद मेट्रो अक्षरधाम' स्टेशन पर रुकती है।
विज्ञापन
क्या सच में दिल्ली मेट्रो में घुसा था सांप? वायरल हुआ वीडियो - फोटो : Instagram/chauhankeerty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में अक्सर नाच-गाने, लड़ाई-झगड़े और अन्य तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। वायरल वीडियो में महिलाओं के कोच में सांप के घुसने की खबर से महिलाएं डर जाती हैं। खुद बचाने के लिए वह मेट्रो की सीट पर भी चढ़ जाती हैं और अफरातफरी मच जाती है। 

विज्ञापन


इस घटना से डरी महिलाएं मेट्रो कोच में इमरजेंसी रेड बटन ढूंढने लगती हैं। इस दौरान वह कई बार रेड बटन दबाती हैं, लेकिन तुरंत कुछ भी नहीं होता है। हालांकि, वीडियो में थोड़े समय के बाद मेट्रो अक्षरधाम' स्टेशन पर रुकती है। जहां ट्रेन के बाहर यात्रियों की भारी भीड़ दिखती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस मामले में जवाब देते हुए अलग बात बताई है।

वीडियो में मेट्रो के अंदर मची अफरातफरी को आप देख सकते हैं। महिलाएं एक-दूसरे से इमरजेंसी बटन दबाने के लिए कह रही हैं। दावा किया जा रहा है कि मेट्रो में एक सांप घुस आया है। वीडियो में सिर्फ हर तरफ महिलाएं ही दिख रही हैं। ऐसे में लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि यह वीडियो महिला कोच का है। सांप के डर से बोगी में महिलाओं को चिल्लाते और इधर-उधर भागते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

 


Israel-Iran War: किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं इस्राइल के ताकतवर सैनिक, जानकर नहीं होगा यकीन

हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक्स पर ट्वीट कर बताया कि मेट्रो में सांप नहीं बल्कि छोटी छिपकली मिली है। लेकिन अब पूरे सोशल मीडिया पर यह वीडियो सांप के नाम पर वायरल हो चुका है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @chauhankeerty नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। डीएमआरसी ने मेट्रो में सांप मिलने की घटना पर दोपहर करीब 1 बजकर 36 मिनट पर जवाब देते हुए कहा कि महिला कोच में सांप दिखने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। गुरुवार शाम को अलर्ट मिलने पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तुरंत कार्रवाई की। 
 

Ellora Kailasanatha Temple: किसी अजूबे से कम नहीं है भारत का ये मंदिर, 100 साल में बनकर हुआ था तैयार

ट्रेन को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर खाली कराकर गहन जांच के लिए डिपो भेज दिया गया। संबंधित टीम द्वारा डिपो में ट्रेन की फुटेज और कोच की गहन जांच के बावजूद कोई सांप नहीं मिला। हालांकि, जांच के दौरान एक छिपकली देखी गई। डीएमआरसी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है और चिंता को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। हम यात्रियों से सतर्क रहने और ऐसी किसी भी चिंता की सूचना हमारे कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई के लिए देने का आग्रह करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें