फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: मेट्रो की फर्श पर बैठकर काम करने लगा शख्स, बाॅस का आया था फोन, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

Tue, 17 Mar 2026 10:22 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल पोस्ट में एक शख्स दिल्ली मेट्रो के भीड़भाड़ वाले डिब्बे में फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है। बताया गया कि मैनेजर का फोन आने के बाद उसने तुरंत काम शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
मेट्रो की फर्श पर बैठकर काम करता शख्स - फोटो : @kuxh101
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Metro Viral Photo: सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें मारपीट से लेकर लोगों के डांस तक वीडियो शामिल होते हैं। लेकिन हाल ही में दिल्ली मेट्रो से एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स दिल्ली मेट्रो के भीड़भाड़ वाले डिब्बे में फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता नजर आ रहा है। बताया गया कि मैनेजर का फोन आने के बाद उसने तुरंत काम शुरू कर दिया। 

Viral Video: यूनिफॉर्म को लेकर बच्चे का जवाब सुनकर भावुक हुआ टीचर, फिर जो किया हो गया वायरल, देखें वीडियो

वायरल पोस्ट में दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का एक भीड़भाड़ वाला कोच दिखाई देता है। उस भीड़ के बीच एक व्यक्ति फर्श पर बैठा हुआ है, उसकी गोद में लैपटॉप खुला है और वह फोन पर बात करते हुए अपना काम पूरा करता नजर आ रहा है।

 

मेट्रो में फर्श पर बैठ लैपटॉप पर काम करते शख्स के इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @kuxh101 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, उसने इस व्यक्ति को मेट्रो में देखा। जैसे ही उसके मैनेजर का फोन आया, उसने बिना देर किए लैपटॉप खोला और जमीन पर बैठ गया और वहीं काम शुरू कर दिया। यह दृश्य देखकर कई लोग हैरान रह गए।

Viral Video: स्कूल से लौट रहे लड़के को रास्ते में मिली बरात, यूनिफॉर्म और बैग के साथ मचाया खूब धमाल

दिल्ली मेट्रो की ये पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई, जिसे लाखों बार देखा गया। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोगों ने उस व्यक्ति की मेहनत और समर्पण की तारीफ की, तो कई लोगों ने इसे काम के बढ़ते दबाव और खराब वर्क-लाइफ बैलेंस का उदाहरण बताया। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- मैनेजर का फोन आया और भाई ने मेट्रो को ही ऑफिस बना लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- यह असल में टॉक्सिक वर्क कल्चर को दिखाता है 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:  यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी पर आधारित है। amarujala.com इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें