वीडियो में एयरलाइन के कर्मचारी अफजल, बैगेज चेक-इन काउंटर पर ड्यूटी करते हुए नजर आते हैं। उनके सीने पर एक बैज लगा हुआ है, जिस पर लिखा है- मैं सुन या बोल नहीं सकता, लेकिन मुझे आपकी सहायता करके खुशी होगी। अफजल सुन और बोल नहीं सकते, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने यात्री अमन सिंह की पूरी मदद की और उसे सेल्फ चेक-इन की प्रक्रिया बहुत आसानी से समझा दी। अफजल ने इशारों और अपने व्यवहार से उन्हें इतनी अच्छी तरह समझाया कि उनका पूरा काम बिना किसी दिक्कत के हो गया। वीडियो के आखिर में अमन सिंह अपना बोर्डिंग पास लेने के बाद अफजल से हाथ मिलाते हैं और उनकी मदद के लिए धन्यवाद कहते हैं।
Viral Video: शादी में गोरिल्ला बनकर लोगों को हंसाने वाला शख्स, बताया अंदर छिपे इंसान की जिंदगी का संघर्ष
अमन सिंह ने बताया कि उन्हें शुरुआत में यह नहीं पता था कि काउंटर पर मौजूद कर्मचारी मूक-बधिर हैं, लेकिन जब उन्होंने अफजल के साथ बातचीत की, तो उन्हें किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हुई।
एयरलाइन मूक-बधिर कर्मचारी के इस वीडियो को यात्री अमन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, उन्हें उस दिन किसी बड़े बिजनेसमैन या करोड़पति से प्रेरणा नहीं मिली, बल्कि एक ऐसे इंसान से सीख मिली जिसने यह साबित कर दिया कि अच्छी बातचीत सिर्फ शब्दों से नहीं होती। उन्होंने ये भी कहा कि अफजल ने उनसे कई ऐसे लोगों से भी बेहतर तरीके से तालमेल बनाया, जो सुन और बोल सकते हैं।
Viral Video: शादी में गोलगप्पे देखते ही स्टॉल पर टूट पड़े बराती, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: ऋषिकेश में सिर्फ तिलक लगाकर शख्स कर रहा महीने की इतनी कमाई, देखें वीडियो
वीडियो को अब तक हजारो लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं वीडियो देख कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- अफजल का आत्मविश्वास, विनम्रता और काम के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। दूसरे शख्स ने लिखा- किसी की मदद करने के लिए हमेशा शब्दों की जरूरत नहीं होती, आपकी मुस्कान, धैर्य और अच्छा व्यवहार भी लोगों के दिल जीत सकता है।