धरती की सबसे गहरी जगह चैलेंजर डीप है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी पूरी गहराई का पता लगाने में अभी भी थोड़ा समय लगेगा। प्रशांत महासागर के नीचे दक्षिणी छोर पर चैलेंजर डीप स्थित है। इसकी गहराई करीब 36 हजार फीट बताई जाती है। हालांकि, इसकी वास्तविक गहराई का पता लगाने के लिए कई बार कोशिशें की गईं, लेकिन अब तक इस बारे में ठीक पता नहीं लगाया जा सका है।