फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: साइकिल में लिपटी थी मौत, शख्स मारता रहा पैडल और कैरियर में फंसा हुआ था सांप, देखें वीडियो

Wed, 14 May 2025 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Snake Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सांप पहले करियर में उलझा होता है और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए सीट पर चढ़ जाता है। कुछ ही पल बाद वह नीचे उतरता है और सड़क की ओर बढ़ता है। इस दौरान सड़क पर एक बाइक सवार बैठा होता है, जिसे देखकर सांप उसकी ओर डसने के लिए झपटता है।
विज्ञापन
साइकिल पर रेंगता दिखा सांप - फोटो : फेसबुक@Sujay snake saver
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियो देखने को मिलते हैं, जो कभी हैरान कर देते हैं तो कभी डरा जाते हैं। इन्हीं में से एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लंबा सांप साइकिल की सवारी करता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही खतरनाक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
शुरुआती तौर पर यह सुनकर भले ही यकीन न हो, लेकिन वीडियो देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है। क्लिप में एक व्यक्ति साइकिल चलाता नजर आता है, जिसकी वर्दी देखकर लग रहा है कि वह किसी सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड है। सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे ही नजर साइकिल के कैरियर और पिछली सीट पर जाती है, वहां एक लंबा सांप कुंडली मारे बैठा नजर आता है।

साइकिल पर लिपटा था सांप
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सांप पहले कैरियर में उलझा होता है और फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए सीट पर चढ़ जाता है। कुछ ही पल बाद वह नीचे उतरता है और सड़क की ओर बढ़ता है। इस दौरान सड़क पर एक बाइक सवार बैठा होता है, जिसे देखकर सांप उसकी ओर डसने के लिए झपटता है। हालांकि बाइक सवार डर के मारे तेजी से बाइक से उतरकर दूर हट जाता है।
विज्ञापन


https://www.facebook.com/share/r/16XN28cQNe/

सांप रेंगकर साइड हो गया
इसके बाद सांप सड़क के किनारे रेंगता हुआ आगे निकल जाता है। यह पूरी घटना बेहद खतरनाक और चौंकाने वाली है। लेकिन वीडियो देखने वाले लोगों के लिए यह एक ऐसा दृश्य बन गया है, जिसे भूलना आसान नहीं। अब तक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 4.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 1.1 लाख से ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए बताया कि यह सांप ढोड़िया प्रजाति का है, जो जहरीला नहीं होता। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि चाहे सांप जहरीला हो या नहीं, उसका अचानक सामने आना किसी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

यूजर्स ने भी ली चुटकी
वीडियो में एक और बात जो चौंकाती है, वह यह कि साइकिल चला रहे शख्स को इस बात की भनक तक नहीं लगती कि उसके पीछे साइकिल पर एक लंबा सांप बैठा है। वह निश्चिंत होकर साइकिल चलाता रहता है। इस पर कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर उस गार्ड को पता चल जाता तो वह साइकिल वहीं छोड़कर भाग खड़ा होता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें