वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बोर्ड लगाया गया है, जिस पर स्पष्ट रूप से बताया गया है कि वह बोल और सुन नहीं सकता। बोर्ड पर कुछ नंबर्स भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से ग्राहक उसे बताते हैं कि उन्हें कितने रुपये का पेट्रोल या डीजल भरवाना है। कुछ जगहों पर ऐसी जानकारी वाला कार्ड कर्मचारी के गले में भी पहनाया जाता है।
वायरल वीडियो: कभी मां-बाप ने सिखाया था उंगली पकड़ कर चलना, अब बेटी ने दी उनके सपने को उड़ान
ग्राहक के इशारा करने पर कर्मचारी उसी के अनुसार नोजल उठाकर गाड़ी में तेल भर देता है। पैसों का हिसाब लिखकर या कैलकुलेटर की मदद से आसानी से किया जाता है। इस सरल व्यवस्था से पेट्रोल पंप का काम बिना किसी बड़ी परेशानी के सुचारू रूप से चल रहा है।
ग्राहक भी इस पहल में सहयोग करते नजर आते हैं। कई लोग पहले कर्मचारी को देखकर हैरान होते हैं, लेकिन स्थिति समझने के बाद इशारों के जरिए उससे बातचीत करते हैं। बताया जा रहा है कि इस नौकरी के जरिए कर्मचारी अपने परिवार का खर्च चला रहा है और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह सिर्फ एक पेट्रोल पंप की कहानी नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में कई पेट्रोल पंपों पर मूक-बधिर और अन्य दिव्यांग लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। जहां ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद के लिए वहां साइन बोर्ड और कार्ड की व्यवस्था की गई है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि प्रशिक्षण के बाद वे बहुत मेहनती और ईमानदार साबित होते हैं। इन प्रयासों से दिव्यांग लोगों को सम्मानजनक रोजगार मिलता है, वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर अपने परिवार का सहारा बनते हैं।
इशारों से लोगों की गाड़ियों में पेट्रोल भरते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख और लाइक कर चुके हैं। वहीं वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- समाज को ऐसे और प्रयासों की जरूरत है। दुसरे यूजर ने लिखा- ऐसी मिसालें दिल को छू जाती हैं।
इंदौर में गोरिल्ला ने संभाली ट्रैफिक की कमान, लोगों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम
वायरल वीडियो: तेज रफ्तार ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर सफर करती महिलाएं, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी