फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheating: महिला समझकर पुरुष को करता रहा डेट, होटल में खुलासा हुआ तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 05 May 2026 04:36 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली ऑनलाइन लव स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मुलाकात इंटरनेट पर एक महिला से हुई। लेकिन जिससे वह इतने समय से एक महिला समझकर बात कर रहा था, वह असल में एक पुरुष निकला, जिसने महिला का रूप अपनाया हुआ था।
विज्ञापन
शख्स ने महिला बनकर पुरुष को किया डेट, खुली पोल - फोटो : X/@MOSCOW_EN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: डिजिटल दौर में प्यार भी अब स्क्रीन के जरिए पनपने लगा है। एक क्लिक में दोस्ती, कुछ चैट्स में नजदीकियां और फिर कब दिल जुड़ जाए पता ही नहीं चलता। लेकिन हर ऑनलाइन कहानी का अंत खुशियों भरा हो, ऐसा जरूरी नहीं। कुछ रिश्ते ऐसे मोड़ पर आकर टूटते हैं, जहां भरोसा भी सवालों के घेरे में आ जाता है।

विज्ञापन


हाल ही में एक ऐसी ही हैरान कर देने वाली ऑनलाइन लव स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मुलाकात इंटरनेट पर एक महिला से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता गहराता चला गया। लंबे समय तक चैटिंग के बाद उन्होंने आमने-सामने मिलने का फैसला किया और इसके लिए दूसरे देश में एक होटल में मिलने का प्लान बनाया।

लेकिन असली झटका तो तब लगा, जब यह मुलाकात हुई। होटल में मिलने के दौरान शख्स को महिला की कुछ बातों पर शक हुआ। सच्चाई जानने के लिए उसने उसका पासपोर्ट देखने का फैसला किया। जैसे ही पासपोर्ट सामने आया, उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें जेंडर के सामने ‘मेल’ लिखा हुआ था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यानी जिससे वह इतने समय से एक महिला समझकर बात कर रहा था, वह दरअसल एक पुरुष निकला, जिसने महिला का रूप अपनाया हुआ था। इस खुलासे के बाद शख्स खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें होटल के कमरे में एक व्यक्ति चेहरे को ढक कर रोता नजर आ रहा है।

देखें वीडियो



लोगों ने दी प्रतिक्रिया
यह वीडियो X पर @MOSCOW_EN नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन रिश्तों की सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां कुछ लोग पीड़ित शख्स के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स दूसरों को आगाह कर रहे हैं कि डिजिटल दुनिया में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना कभी-कभी भारी पड़ सकता है।

Yellow Penguin: दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में पहली बार दिखा सुनहरा पेंगुइन, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन
Sauraha Chitwan: इस जगह की सड़कों पर घूमते हैं गेंडे और हाथी, इंसानों के साथ रहते हैं विशालकाय जानवर
Ajab Gajab: 12 की उम्र में मां और 13 साल में पिता बनने जा रहा है ये कपल, नाना-नानी को पड़ रही फटकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें