फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बच्ची ने दादा और नाना के साथ किया खूबसूरत डांस, 84 लाख लोगों ने देखा, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Wed, 04 Mar 2026 04:46 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dance Ka Video : सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची संगीत समारोह में अपने दादा और नाना के साथ डांस कर रही है। बच्ची के डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
बच्ची ने दादा और नाना के साथ किया खूबसूरत डांस - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो जमकर वायरल होते हैं। कई वीडियो को देखने के बाद लोग तारीफ करने से अपने आपको रोक नहीं पाते हैं, जबकि कुछ वीडियो देखकर लोग इमोशनल हो जाते हैं। अब इन दिनों एक छोटी बच्ची के डांस ने लोगों के दिल को जीत लिया है। बच्ची के डांस के वीडियो को 84 लाख लोग देख चुके हैं। बच्ची के डांस ने लोगों का दिन बना दिया है। 

विज्ञापन


नाना-दादा के साथ बच्ची ने किया जबरदस्त डांस

बच्ची के डांस का वायरल वीडियो एक संगीत समारोह का है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर anjalidamanichoreography नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि मासूम नाना और दादा के बीच में पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही है। बैकग्राउंड में मराठी गाना शेक-ई बज रहा है, जिसे आप सुन सकते हैं। वीडियो को 17 फरवरी को शेयर किया गया था, लेकिन अब यह तेजी से वायरल हो रहा है। 

नाना-दादा और पोती ने भारतीय पारंपरिक कपड़े पहने हुए हैं। गाने पर एक साथ पूरे तालमेल के साथ डांस कर रहे हैं। बच्ची की पूरे दिल से डांस कर रही है। उसके साथ ही दादा-नाना भी पूरे उत्साह और फुर्ती के साथ डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन

 


Zara Hatke: दुनिया का ऐसा जीव, जो पानी पीते ही मर जाता है, जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें

डांस के बीच एक पल ऐसा आता है, जब गाना तेज बजने लगता है, दादा और नाना दोनों बच्ची को हवा उठा लेते हैं। वहां पर मौजूद लोग तालियां बजाकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। बच्ची ने काले रंग लहंगा पहना हुआ है। 

Viral Video: जिम में साधु बाबा का उड़ाया मजाक! फिर उन्होंने किया कुछ ऐसा, देखते ही रह गए लोग

लोगों की प्रतिक्रियाएं

बच्ची के खूबसूरत डांस को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो को 84 लाख लोगों ने देखा है, जबकि 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक शख्स ने लिखा है- बच्ची के जीवन का सबसे यादगार पल। एक शख्स ने लिखा है, काले कपड़ में डांस कर रहे दादा अच्छे लग रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें