फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: साइकिल मिस्त्री के बेटे को मिली सरकारी नौकरी, ज्वाइनिंग लेटर देख छलक पड़े पिता के आंसू

Wed, 04 Feb 2026 12:43 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल वीडियो में एक लड़के को सरकारी नौकरी मिलती है, जिसका पिता साइकिल मिस्त्री होता है। बेटा जब सरकारी नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर अपने पिता को दिखाता है तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगते हैं। शायद इसी वजह से यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
साइकिल मिस्त्री पिता और बेटे का भावुक वीडियो - फोटो : @sonuydv87
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: पिता और बेटे का रिश्ता में एक अलग ही अनोखा और भावनात्मक बंधन होता है, जहां एक पिता बेटे के लिए हीरो और मार्गदर्शक होता हैं, तो वहीं बेटा पिता के लिए गर्व और भविष्य का सहारा होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर पिता और पुत्र के रिश्ते का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भी इमोशनल हो गए हैं। वीडियो में एक लड़के को सरकारी नौकरी मिलती है, जिसका पिता साइकिल मिस्त्री होता है। बेटा जब सरकारी नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर अपने पिता को दिखाता है तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगते हैं। शायद इसी वजह से यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

Viral Video: बच्चे ने जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि साइकिल मिस्त्री पिता अपनी दुकान पर काम कर रहे हैं, तभी उनका बेटा हाथ में एक लेटर पकड़े हुए आता है और उन्हें थमा देता है। फिर पिता जब उस लेटर को खोलकर देखते हैं तो पता चलता है कि वो उनके बेटे का सीआईएसएफ (CISF) का ज्वाइनिंग लेटर है। उसके बाद पिता भावुक होकर बेटे को गले से लगा लेता है।  
विज्ञापन

 

साइकिल मिस्त्री पिता और बेटे के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @sonuydv87 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘साइकिल मिस्त्री बाप को जब बेटे ने (CISF) का ज्वाइनिंग लेटर दिया तो पिता भावुक हो गया’।

Viral Video: आईने में खुद को देख नागिन ने फन फैलाकर किया गजब का डांस, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं। तो वहीं लोग इस पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, एक बाप के लिए इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- किसी भी बाप के लिए ये सबसे भावुक पल होता है, जब उसका बेटा देश का नाम रोशन करेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें