फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird News: इस शापित गांव की क्या है रहस्यमयी कहानी? जहां बड़ी होते ही लड़कियां बन जाती हैं लड़का

Mon, 22 Dec 2025 05:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Weird News: दुनिया में कई जगहें, जो अलग-अलग वजहों से जानी जाती हैं। इन्हीं एक ऐसा गांव जो एक रहस्य की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। दरअसल, इस गांव में लड़कियां बड़ी होने के बाद अपने आप लड़का बन जाती हैं। 
विज्ञापन
इस शापित गांव की क्या है रहस्यमयी कहानी? जहां बड़ी होते ही लड़कियां बन जाती हैं लड़का - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weird News: किसी का लड़का या लड़की के रूप में जन्म लेना कुदरत की देन है। जन्म से पहले ही इंसान का जेंडर तय हो जाता है। लेकिन इंसानों ने इतनी तरक्की कर ली है कि सर्जरी के जरिए अब जेंडर तक बदला जा सकता है। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने सर्जरी के माध्यम से अपना जेंडर बदल दिया है। हालांकि, ऐसा सर्जरी के माध्यम से ही संभव है, लेकिन क्या आपको पता है कि धरती पर एक ऐसा भी गांव है जहां एक उम्र के बाद लड़कियां लड़का बन जाती हैं, वो भी बीना किसी सर्जरी के? ये बात हैरान करने वाली जरूर है, लेकिन बिल्कुल सच है।  

विज्ञापन


बड़े होने के बाद इस गांव की लड़कियों का जेंडर अपने आप चेंज हो जाता है। इसके बाद यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं। आइए इस खबर में बताते हैं कि वो गांव कौन सा है और क्यों यहां की लड़कियों के साथ ऐसा होता है... 

इस गांव का नाम है ला सेलिनास जो कि डोमिनिकन रिपब्लिक देश में है। इस गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं। लड़कियों के साथ ऐसा क्यों होता है इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं, लेकिन लड़कियों के साथ होने वाले इस बदलाव की वजह से लोग इस गांव को श्रापित गांव मानते हैं। 
विज्ञापन


Zara Hatke: भारत में यहां पर शादी के बाद दुल्हन नहीं, बल्कि दूल्हा होता है विदा, बेहद रोचक है कहानी

ला सेलिनास गांव की लड़कियों के लड़का बनने की अजीब बीमारी की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैं। कई लोग तो ये भी मानते हैं कि इस गांव में किसी अदृश्य शक्ति का साया है। वहीं कुछ बुजुर्ग गांव को श्रापित मानते हैं। इस गांव में ऐसे बच्चों को 'ग्वेदोचे' कहा जाता है। 

Zara Hatke: क्यों सुबह 3 बजे बजाया जाता है ट्रेन का हॉर्न? लोको पायलट का ये सीक्रेट जान लें, नहीं तो पछताएंगे

आलम यह है कि इस गांव के लोग लड़कियों के पैदा होने से घबराते हैं। सिर्फ यहीं नहीं जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम पसर जाता है, क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी। इस बीमारी की वजह से गांव में लड़कियों की संख्या भी काफी कम होती जा रही है। 

Viral Video: क्लासरूम में पिता की टूटती आवाज, बोला- ‘मैडम इसे मत मारिएगा, इसकी मां नहीं है’, देख पसीज गया दिल

ये गांव समुद्र किनारे बसा हुआ है और गांव की आबादी करीब 6 हजार है। अजीब रहस्य की वजह से ये गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी 'आनुवंशिक विकार' है। इस गांव में 90 में से 1 एक बच्चा इस बीमारी से ग्रसित होता है। जिन भी लड़कियों को ये बीमारी होती है, एक उम्र के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। साथ ही उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें