फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: समुद्र के किनारे मगरमच्छ कर रहा था मरने का नाटक, तभी शार्क ने कर दिया खेल और चबा गया जिंदा

Wed, 28 May 2025 10:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ समुद्र के किनारे रेत पर उल्टा लेटा हुआ है। उसका सिर पानी में डूबा हुआ है जबकि शरीर का बाकी हिस्सा बाहर है। वह बिल्कुल भी हिलता-डुलता नहीं है, जिससे ऐसा आभास होता है कि वह मर चुका है या बेहोश है।
विज्ञापन
मगरमच्छ को जिंदा चबा गया शार्क - फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि देखने में प्रकृति जितनी सुंदर लगती है, अगर उसके साथ छेड़छाड़ किया जाए तो खुद तो हमारा खुद का भी अस्तित्व खतरे में पड़ जाता है। यही नहीं, प्रकृति के नियम कभी किसी के पक्ष में नहीं होते।  यहां हर शिकारी को यह समझना होता है कि वह भी किसी और का शिकार बन सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक मगरमच्छ अपनी जान बचाने के लिए मरा होने का दिखावा करता है, लेकिन समुद्र की खतरनाक शिकारी शार्क उसकी यह चालाकी नाकाम कर देती है। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ समुद्र के किनारे रेत पर उल्टा लेटा हुआ है। उसका सिर पानी में डूबा हुआ है जबकि शरीर का बाकी हिस्सा बाहर है। वह बिल्कुल भी हिलता-डुलता नहीं है, जिससे ऐसा आभास होता है कि वह मर चुका है या बेहोश है। तभी समुद्र की लहरों के बीच हलचल होती है और एक शार्क बड़ी तेजी से उसकी ओर बढ़ती है। कुछ ही पलों में शार्क मगरमच्छ पर हमला कर देती है। अपने जबड़ों में उसे दबोचकर पानी के अंदर खींच ले जाती है। मगरमच्छ खुद को बचाने की सारी कोशिश करता है, लेकिन शार्क लगातार हमले करती है और आखिरकार उसे जिंदा निगल जाती है।
 

यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट द्वारा साझा किया गया था। वीडियो को अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स की प्रतिक्रिया भी तेज़ी से सामने आई है। एक यूजर ने लिखा, "प्रकृति की दुनिया में वही जीवित रह सकता है जो ताकतवर हो।" वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा, "मगरमच्छ सोच रहा था कि नाटक से बच जाएगा, लेकिन शार्क ने पूरी स्क्रिप्ट ही पलट दी।" यह घटना ऑस्ट्रेलिया के एक समुद्र तट पर हुई, जहां इस तरह की घटनाएं आम मानी जाती हैं। जानकारों का मानना है कि बुल शार्क जैसी आक्रामक प्रजातियां किसी भी खतरे या शिकार से पीछे नहीं हटतीं हैं। यहां तक कि मगरमच्छ जैसे खतरनाक जानवरों को भी नहीं छोड़तीं। लोगों का मानना है कि यह घटना एक बार फिर से इस सच्चाई को बताती है कि प्रकृति में कोई भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। यहां पर कभी भी कुछ भी हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें