फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: IIT बॉम्बे के कैंपस में घूमता दिखा मगरमच्छ, स्टूडेंट्स ने ली चुटकी, बोले- प्लेसमेंट लेने आया होगा

Wed, 26 Mar 2025 01:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Bombay Viral Video: दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे यानी कि (IIT) बॉम्बे एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां पर एक अनोखी घटना देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।  
विज्ञापन
IIT बॉम्बे के कैंपस में घूमता दिखा मगरमच्छ - फोटो : एक्स@ Mumbai Rains
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगली जानवरों की आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती दिखती है। कभी कोई जानवर करतब दिखाता है तो वही कोई शिकार करते हुए देखा जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख शायद आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे यानी कि (IIT) बॉम्बे एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां पर एक अनोखी घटना देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।  

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पवई कैंपस में स्थित झील से एक बड़ा मगरमच्छ अचानक बाहर निकलकर सड़क पर पहुंच गया, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। उनका मानना है कि यह पवई झील से ही निकला होगा क्योंकि आमतौर पर मगरमच्छ पानी में ही रहना पसंद करते हैं और इंसानी इलाकों में कम ही नजर आते हैं, इसलिए इस तरह का नजारा बहुत ही दुर्लभ माना जा रहा है। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।

मादा मगरमच्छ होने की जताई संभावना
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो, रेस्क्यू एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर (RAWW) के संस्थापक और अध्यक्ष पवन शर्मा का कहना है कि यह एक मादा मगरमच्छ हो सकती है, जो अंडे देने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में झील से बाहर आई हो। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने मगरमच्छ को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए और स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखी। मुंबई रेंज की ठाणे प्रादेशिक विंग ने भी इस घटना की निगरानी की और नागरिकों से अपील की कि वे घबराने की बजाय सतर्क रहें तथा मगरमच्छों की मौजूदगी वाले जगहों से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
 इस वीडियो को अब तक छह हजार से अधिक व्यूज और 500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए हैं, जिसे सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, "डॉक्टर भी खाने के बाद टहलने की सलाह देते हैं।" वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, "शायद मगरमच्छ लाइमलाइट में आना चाहता था।" एक और यूजर ने लिखा, "IIT में प्लेसमेंट चल रहा है, हो सकता है यह भी इंटरव्यू देने आया होगा।" एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "लगता है, यह भी कामरा (कॉमेडियन) का वीडियो देखकर बाहर निकला होगा।" यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें