हिरण के बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया गोरिल्ला
- फोटो : Facebook
Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी जानवरों की लड़ाई के ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो लोगों हैरान कर दते हैं। अक्सर जानवरों की लड़ाई के वीडियो वायरल होते हैं। खतरनाक जानवरों में मगरमच्छ भी शामिल है। अगर वह अपने जबड़े में किसी पकड़ लेता है, तो उसका बच पाना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मगरमच्छ और गोरिल्ला के बीच भयानक लड़ाई देखने को मिली है। इस लड़ाई की वजह हिरण का बच्चा है।
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो में मगरमच्छ अपने जबड़ों में एक हिरण के बच्चे को जकड़ा हुआ है। हिरण के बच्चे के लिए यह पल बेहद डरावना था, क्योंकि मगरमच्छ की पकड़ से निकल पाना मुश्किल होता है। हालांकि, गोरिल्ला हिरण के बच्चे को बचाने के लिए मगरमच्छा से लड़ जाता है। वह पूरी ताकत के साथ मगरमच्छ पर टूट पड़ता है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोरिल्ला हिरण बच्चे को बचाने की लगातार कोशिश कर रहा है। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वह मगरमच्छ के जबड़ों से बच्चे को आजाद करा लेता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोरिल्ला बेहद गुस्से में है और फावड़े से मगरमच्छ के सिर लगातार हमला करता है। इसके बाद मगरमच्छ हिरण के बच्चे को छोड़ देता है।
Viral News: भारी बारिश के बीच 6 घंटे जाम में फंसी रही महिला, कैब ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा, जीता लोगों का दिल
कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है, तो कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो ओरिजनल है। हालांकि, यह एक AI वीडियो है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इंसानों को जानवरों से सीखने की जरूरत है।
Viral Video: नैनीताल आ रही टेक्सी की बोनट पर गिरा बड़ा सा पत्थर, बड़ा हादसा टला, यात्रियों की बाल-बाल बची जान
इस वीडियो को National Geographic Worldwide नाम के अकाउंट से फेसबुक पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।