मगरमच्छ और बच्चे की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : एक्स
Viral: जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं, जो सुनने में किसी कहानी की तरह होते हैं। लेकिन हकीकत रूह कंपा देने वाली होती है। सोशल मीडिया पर एक इसी तरह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक लड़का नदी में हैमॉक झूले पर लेटा हुआ है, लेकिन उसे जरा सा भी अंदाजा नहीं है कि उसके आसपास दबे पांव मौत तैर रही है।
बच्चा देखता है कि पानी के अंदर से कोई चीज उसे छू रही है और अचानक उसे कुछ अजीब सा महसूस होता है। उसे लगता है कि शायद कोई मछली होगी या लकड़ी का टुकड़ा, लेकिन जैसे ही वह उसे देखता है कि उसकी सांसें अटक जाती हैं। इसके बाद जो होता है वो हैरान करने वाला है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी में हैमॉक झूला लगाया है, जिस पर एक बच्चा आराम से लेटकर आनंद ले रहा है। इसी दौरान एक जीव पानी के अंदर से आकर उसे छूता है, तो उसे लगता है कि मछली है, लेकिन जब वो उसे देखता है, तो होश उड़ जाते हैं। दरअसल, वो एक मगरमच्छ है, लेकिन बच्चा डरता नहीं है और हिम्मत से काम लेता है। मगरमच्छ को हाथों से धकेल देता है। बार मगरमच्छ उसके पास आ रहा है और बार-बार वो उसे धकेल रहा है।
Viral Video: 'टिकट बुक किया, फिर पता चला वेटिंग में हैं', विदेशी लड़की ने बताया भारतीय ट्रेन का अनुभव
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा बिना उसका मुंह पकड़कर बार-बार उसे पीछे पानी में धकेल रहा है और वहां से भाग नहीं रहा है। बेखौफ बच्चे मगरमच्छ से भीड़ गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के देखने के बाद लोग बच्चे की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।
Baba Ramdev: बाबा रामदेव ने सुपर जंप से इंटरनेट पर मचाया तहलका, अनोखा वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
हालांकि, यह खबर लिखे जाने तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह वीडियो कब और कहां का है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि बेखौफ बच्चे की मगरमच्छ से लड़ाई। बच्चा डरा नहीं बल्कि उसका सामना किया। कुछ लोगों का कहना है कि मगरमच्छ से इस तरह पंगा लेना जानलेवा हो सकता है।